सहेली के प्रेमी के पास विवाहिता का हो रहा था इलाज, इसी दौरान दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

राजकोट । गुजरात राज्य के राजकोट शहर में सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज के दौरान महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को चेकअप करवाया। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एक प्रेमिका ने विवाहित महिला को प्रेमी के पास भेजा था, जहां प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो दिनों तक उसे बंदी बना लिया और बेहोशी की दवाई खिलाकर बारी-बारी उसके साथ रेप किया।

तबीयत खराब होने पर गई प्रेमी के पास

तबीयत खराब होने पर गई प्रेमी के पास

विवाहिता की तबियत बिगड़ने पर उसे अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बंगाल की रहनेवाली युवती पति से अलग होने के बाद पिछले डेढ़ माह से शहर के गांधीग्राम क्षेत्र में प्रिया उर्फ काजल के मकान में रहने लगी। इस दौरान विवाहिता की तबीयत खराब हो गई तो काजल महिला को साथ लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां डॉक्टर आकर उसका उपचार करते रहे।

दोस्तों केे साथ मिलकर किया गैंगरेप

दोस्तों केे साथ मिलकर किया गैंगरेप

इसके बाद 3 दिनों तक उपचार के बाद 11 दिसम्बर को वह ठीक हो गई थी। विवाहिता ने बताया कि 11 दिसंबर को योगेश उसके रूम में आया। और कोई चीज सुंघाकर विवाहिता को बेहोश कर दिया। बादमें उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। कुछ देर बाद योगेश का दोस्त बापू आया। और उसने भी विवाहिता के साथ जबरदस्ती शरीर संबंध बनाए। दो दिनों तक ये सिलसिला चलता रहा। लेकिन 13 दिसम्बर को होश में आते ही विवाहिता घर की गैलेरी में आकर शोर मचाने लगी।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज है पीड़िता

पुलिस की कार्रवाई से नाराज है पीड़िता

विवाहिता के शोर मचाने पर स्थानिक लोग इकट्ठा हो गए और मामला पुलिस के पास पहुंचा था। लेकिन बजाय गुनाह दर्ज करने के पीड़िता की अर्जी लेकर काजल और योगेश को पूछताछ कर छोड़ दिया गया। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण वह अपने घर जाने के लिए निकली।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस दौरान अहमदाबाद में उसकी तबियत बिगड़ने पर वहां की पुलिस ने जीरो नंबर से शिकायत दर्ज कर राजकोट पुलिस को ट्रान्सफर की। जिसके चलते पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाकर पुलिस आरोपियों को ढूंढने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+