पार्क में पार्टनर की 20 बार छुरा घोंपकर ली जान, फिर लाश के ऊपर बाइक चढ़ाकर भागा
Gujarat News, राजकोट। शहर के रविरत्न पार्क में एक शख्स ने अपने पार्टनर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी। पार्टनर को 20 बार से भी ज्यादा बार छुरा घोंपे और मरने पर उसकी लाश के ऊपर से बाइक चढ़ाकर वहां से भाग गया। मगर, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए हत्या के कुछ घंटों बाद ही उसे दबोच लिया।

आव देखा, न ताव छुरा निकालकर दोस्त पर टूट पड़ा
पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय हरेशभाई परमार और फिरोज जिकारभाई मेमण नामक दो शख्स कालावड रोड स्थित स्पा में पार्टनर थे। रुपये लेन-देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। बीते रोज हरेशभाई परमार शहर के यूनिवर्सिटी रोड स्थित रविरत्न पार्क के पास से गुजर रहा था। तभी एक बाइक अचानक वहां उससे टकराई। उस बाइक पर फिरोज था। फिरोज ने आव देखा न ताव छुरा निकालकर हरेशभाई पर टूट पड़ा। मौके पर ही हरेशभाई की मौत हो गई। फिरोज बाइक चलाकर फरार वहां से गायब हो गया।

सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पकड़ा गया
हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसके आधार पर पता चला कि हरेशभाई की हत्या फिरोज ने ही की। पुलिस ने प्लान बनाकर फिरोज की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में फिरोज पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

मृतक की बेटी की सगाई होने वाली थी
वहीं, फिरोज के इनकार करने पर पुलिस अभी यह साफ नहीं कर पाई कि हत्यारा फिरोज ही था या किसी और ने भी वारदात को अंजाम दिया। फाइनल रिपोर्ट आने तक फिरोज ही पुलिस के शक के दायरे में है। बताया जा रहा है कि कल मृतक की बेटी की सगाई होने वाली थी। वह मौजूदा समय में अमीन मार्ग क्षेत्रमें 'विनस पान' नामक दुकान चलाता था।












Click it and Unblock the Notifications