Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेट्रोमोनियल साइट पर मेजर बन की सगाई, फिर असली ऑफिसर से मिला लड़की का परिवार तो जेल की हवा खाई

मेट्रोमोनियल साइट पर मेजर बन की सगाई, फिर असली ऑफिसर से मिला लड़की का परिवार तो जेल की हवा खाई

Gujarat News, जामनगर। समय पर शादी नहीं होने के कारण कई बार लोग झूठ का सहारा लेते हैं। आमतौर पर वे अपनी आमदनी और छोटी-मोटी कमियों को छुपाने के प्रयास करते हैं। लेकिन जामनगर के एक शख्स ने तो कुछ ऐसा कर दिया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ी है। उसने चाल ही ऐसी चल दी कि अब उसकी शादी भी शायद ही हो पाए।

Man poses as major, tries to marry girl; arrested by gujarat police

जानकारी के अनुसार, मोटी खावड़ी स्थित रिलायन्स कंपनी में विजय सांगवान नामक शख्स सिक्युरिटी का काम करता था। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी, इसलिए उसने खुद को आर्मी के मेजर के रूप में पेश करना शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ मेजर का वेश धारण किया, बल्कि अपनी इसी पहचान से मेट्रोमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया। जिसके चलते उसकी सगाई हो गई। हालांकि, बाद में लड़की के परिवार को उसकी असलियत पता चली।

ऐसे फूटा भांडा
भुज के आर्मी के केन्ट एरिया ऑफिसर राजेश राठोड को इस बारे में जानकारी मिली थी। जिसके चलते उन्होंने लड़की के परिवार को सावधान किया। इसके बाद राजेश राठोड ने मेघपर पुलिस में इस नकली आर्मी ऑफिसर विजय के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज कराई। जिसके चलते पुलिस द्वारा उसको पकड़कर सलाखों के पीछे डाला गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+