2 बेटियों के बाप ने 11 साल की किशोरी के भाई को मार डालने की धमकी दे किया रेप, रिकॉर्डिंग ने पकड़ाया
राजकोट। गुजरात में राजकोट के हुडको चौकड़ी क्षेत्र में दो बेटियों का एक बाप हैवान बन बैठा। उसने एक नाबालिग किशोरी का रेप किया। किशोरी को धमकी दीं कि मेरे पास नहीं आई तो तेरे भाई को मार दूंगा। वह फोन पर किशोरी को धमकाने लगा। किशोरी डर गई। उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी के पिता ने बेटी का मोबाइल चेक किया तो उस दरिंदे की करतूतें पता चलीं। पीड़ित किशोरी ने पिता को बताया कि उसने भाई को जान से मारने की धमकी दी थीं। उसने कई बार बलात्कार किया। डर से मैं किसी को नहीं बता पाई।'

संवाददाता के अनुसार, किशोरी की आपबीती सुन उसके पिता ने थाने में पुलिस से शिकायत की। साथ ही बेटी का मोबाइल चेक किया तो आरोपी की कॉल् रिकॉर्डिंग मिल गईं। उन्हें सुनते ही सिपाहियों ने बलात्कारी को दबोच लिया। पता चला कि बलात्कारी खुद दो बेटियों का बाप है। फिर भी उसने किसी दूसरे की 11 वर्षीय बेटी को बार-बार हवस का शिकार बनाया।
पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि मैं उसकी सौतेली मां हूं, क्योंकि यह मेरी दूसरी शादी है। मेरे पति की दो बेटी और एक बेटा हमारे साथ ही रहते हैं। गुरुवार सुबह मेरे पति रातभर नौकरी कर घर आए। उन्होंने मुझे और 11 साल की बेटी को नींद से जगाकर बेटी को जोरदार थप्पड़ लगा दिया। मेरे पूछे जाने पर उन्होंने मोबाइल में बेटी और पारस उर्फ सागर कोली के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्डिंग सुनाया।
बेटी ने रोते-रोते सुनाई व्यथा
पूछे जाने पर बेटी ने रोते-रोते अपनी व्यथा मां-बाप दोनों को सुनाई। उसने कहा कि, महीनेभर पहले जब वह रात को अकेली थी, तभी सागर घर में घुस आया था और भाई का अपहरण कर मारने की धमकी दी थी। बाद में उसका मुंह बंद कर के गंदा काम किया था। उसके बाद भी दो बार जब वह अकेली थी, सागर ने फिर से दुष्कर्म किया।












Click it and Unblock the Notifications