बहन से मिलने आया था उसका प्रेमी, भाई ने देखा तो 3 दोस्तों को साथ लेकर लाठियों से मार डाला

राजकोट। गुजरात में गोंडल के चरखडी के रहने वाले युवक के कालंभड़ी की युवती से प्रेम संबंध थे। वह उससे मिलने कालंभड़ी आया। युवती के भाई ने उसे देख लिया तो वह गुस्से से लाल-पीला हो गया। युवती के भाई ने अपने तीन दोस्तों को बुला लिया। फिर चारों ने युवती के प्रेमी को लाठियों से पीटा। गहरी चोट लगने से प्रेमी की मौत हो गई। इस मारपीट में प्रेमी का एक दोस्त भी जख्मी हो गया था। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

lover killed by brother of girl

संवाददाता के अनुसार, मृतक युवक की पहचान जयेश उर्फ जय किशोरभाई वेगड़वा के तौर पर हुई। वह आज अपने चचेरे भाई दिलीप के साथ बाइक लेकर युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान युवती के भाई को इस बात की खबर मिल गई थी। बहन के अफेयर की बात सुनकर वह आग-बबूला हो गया। अंकित अपने 3 दोस्तों के साथ जयेश और दिलीप के पास पहुंच गया।

बाद में दोनों के कुछ भी समझने से पहले ही अंकित और उसके दोस्तों ने उन पर लाठियों से हमला किया। अंकित की बातों से वह प्रेमिका का सगा भाई होने की जानकारी मिलते ही जयेश औऱ दिलीप किसी तरह अपने बाइक पर वहां से भाग गए। लेकिन काफी चोटें लगने के कारण ही अनिडा गांव पहुंचते ही जयेश बेहोश हो गया। इतना ही नहीं एंबुलेंस आने से पहले ही उसके दम तोड़ देने से मामला हत्या में परिवर्तित हो गया।

हालांकि दिलीप को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया और उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गोंडल और लोधिका की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। और मृतक के परिजनों को खबर कर जयेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ अंकित और उसके तीनों दोस्तों विशाल, नरवीर और गजेन्द्र को ढूंढने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+