भूख लगने पर इस यूनिवर्सिटी में आ घुसते हैं तेंदुआ, बच्चों को भी ले आते हैं साथ

जूनागढ़। शिकार की खोज में तेंदुए यहां की कृषि यूनिवर्सिटी में आ घुसते हैं। स्टूडेंट्स और कर्मचारियों ने कई बार उन्हें विचरते देखा है। एक मादा तेंदुआ तो अपने बच्चों के साथ ही चले आई। कुछ लोगों ने देखा कि, वह यूनिवर्सिटी के परी तालाब के पास घूम रही थी। इससे पहले कि वनकर्मी उसे पकड़ने आते, उसने एक कुत्ते का शिकार कर डाला। उसके बाद वहां से चली गई।

leopard enters in junagadh university and hunt a dog

संवाददाता ने बताया कि, एक दिन सुबह तकरीबन 8 बजे जूनागढ़ कृषि यूनिवर्सिटी के सिक्यो​रिटी गार्ड् को ब्लड-मार्क्स नजर आए। वह उन्हीं मार्क्स को देखते हुए चलता गया तो परी तालाब के पास जाकर रुका। जहां 100 फीट लंबे और तीन फीट चौड़े पाइप में एक तेंदुआ और शावक नजर आए। इसके बाद वन अधिकारियों को सूचना दी गई।

leopard enters in junagadh university and hunt a dog

कृषि यूनिवर्सिटी में तेंदुआ होने की सूचना पर वनाधिकारी पिंजरा लेकर पहुंचे। मगर, उनके आने से पहले ही तेंदुए ओझल हो गए। यूनिवर्सिटी स्टाफ ने बताया कि तेंदुआ मादा है और उसके साथ बच्चे भी हैं। रात के तकरीबन 8 बजे मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ पाइप की दूसरी तरफ से जंगल की तरफ निकली। एक कुत्ते का शिकार भी किया।

leopard enters in junagadh university and hunt a dog

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों द्वारा काफी प्रयास किए गए। हालांकि, कामयाबी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि 2019 में भी कृषि यूनिवर्सिटी में एक तेंदुआ घुस गया था, जिसने यहां काम करने वाले शख्स पर हमला बोल दिया था। इसके बाद लोगों की भीड़ देख वहां से भाग गया। बीते कुछ महीनों से यहां तंदुओं की आवाजाही बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+