भूख लगने पर इस यूनिवर्सिटी में आ घुसते हैं तेंदुआ, बच्चों को भी ले आते हैं साथ
जूनागढ़। शिकार की खोज में तेंदुए यहां की कृषि यूनिवर्सिटी में आ घुसते हैं। स्टूडेंट्स और कर्मचारियों ने कई बार उन्हें विचरते देखा है। एक मादा तेंदुआ तो अपने बच्चों के साथ ही चले आई। कुछ लोगों ने देखा कि, वह यूनिवर्सिटी के परी तालाब के पास घूम रही थी। इससे पहले कि वनकर्मी उसे पकड़ने आते, उसने एक कुत्ते का शिकार कर डाला। उसके बाद वहां से चली गई।

संवाददाता ने बताया कि, एक दिन सुबह तकरीबन 8 बजे जूनागढ़ कृषि यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड् को ब्लड-मार्क्स नजर आए। वह उन्हीं मार्क्स को देखते हुए चलता गया तो परी तालाब के पास जाकर रुका। जहां 100 फीट लंबे और तीन फीट चौड़े पाइप में एक तेंदुआ और शावक नजर आए। इसके बाद वन अधिकारियों को सूचना दी गई।

कृषि यूनिवर्सिटी में तेंदुआ होने की सूचना पर वनाधिकारी पिंजरा लेकर पहुंचे। मगर, उनके आने से पहले ही तेंदुए ओझल हो गए। यूनिवर्सिटी स्टाफ ने बताया कि तेंदुआ मादा है और उसके साथ बच्चे भी हैं। रात के तकरीबन 8 बजे मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ पाइप की दूसरी तरफ से जंगल की तरफ निकली। एक कुत्ते का शिकार भी किया।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों द्वारा काफी प्रयास किए गए। हालांकि, कामयाबी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि 2019 में भी कृषि यूनिवर्सिटी में एक तेंदुआ घुस गया था, जिसने यहां काम करने वाले शख्स पर हमला बोल दिया था। इसके बाद लोगों की भीड़ देख वहां से भाग गया। बीते कुछ महीनों से यहां तंदुओं की आवाजाही बढ़ गई है।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications