नदी के ब्रिज पर बिजली के लट्ठे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की जान चली गई
हिम्मतनगर। गुजरात में साबरकांठा जिला मुख्यालय हिम्मतनगर में हाथमती नदी के ब्रिज पर जानलेवा हादसा हुआ। यहां देर रात को एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक पर सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरे युवक को हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए बी. डिविजन थाने की पुलिस ने बताया कि, दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनकी पहचान माणी ना छापरिया निवासी अहमद रज्जाक भट्टी (21 वर्ष) व वसीम अहमदशा दीवान (25 वर्ष) के तौर पर हुई है। वे देानों सोमवार रात को बाइक से महेतापुरा से न्याय मंदिर की ओर जा रहे थे। महेतापुरा के समीप हाथमती नदी के पुल पर तेज गति से बाइक चलाते समय हादसा हुआ।

उनकी बाइक जोर से बिजली के खंभे से टकराई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक टकराने के कारण ही दोनों की मौत हुई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications