ड्राइवर से टूटी स्टेयरिंग रॉड, तेज स्पीड में पेड़ से टकराई बस, अटक गईं 80 सवारियों की सांसें

Gujarat News, राजकोट। 'सलामत सवारी एस टी हमारी' का दावा करने वाले एस टी विभाग की बस गुजरात में हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बस की स्टेयरिंग रॉड टूटने की वजह से हुआ। इस बस में 30-35 स्टूडेंट्स समेत 80 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Horrific accident in rajkot due to bus-steering fell, 2 deaths and many injured

घटना शहर के उपलेटा-लिंबुडा रूट की है, जहां से ड्राइवर अरजणभाई भराई और कंडक्टर बिरजू धागा एस टी बस लेकर निकले थे। उपलेटा से 3 किमी दूरी पर अचानक बस की स्टेयरिंग रॉड टूट गई। इससे बेकाबू हुई बस पेड़ से जा टकराई। वहां 15-20 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें जाकर वह धंस गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनमें एक मृतक की पहचान कानजीभाई छैया, भींडोरा गांव के रूप में हुई।

हादसा का पता सबसे पहले स्थानीय लोगों को लगा। उनकी सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस का दस्ता पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे का शिकार कंडक्टर चार दिन पहले ही इस बस की सेवा में लगा था। अब उसकी भी हालात नाजुक है और राजकोट रैफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+