कांग्रेस से जुड़ने का फैसला लिए निकले हार्दिक की कार बाइक से टकराई, ड्राइवर को वहीं छोड़ खिसके
Gujarat News, राजकोट। गुजरात के तरघड़ी में कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लेने के बाद हार्दिक पटेल अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। तभी चोटिला के नजदीक हार्दिक की कार एक बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को राजकोट के खानगी अस्पताल भेजा गया था।

इस हादसे में हार्दिक की कार को सामान्य नुकसान पहुंचा। घटना के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में हार्दिक का बयान लेने का प्रयास किया था। हार्दिक ने कोई भी बयान देने से स्पष्ट इनकार कर दिया था जिसके चलते हार्दिक और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। बाद में सारा दोष ड्राइवर का बताकर हार्दिक वहां से निकल गए।

हार्दिक कांग्रेस का ही आदमी है, यह तो पहले से ही पता था
हार्दिक के कांग्रेस में शामिल होने की बात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पाटीदार नेता जितु वाघाणी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, ''समाज की भलाई के नाम पर आंदोलन चलने वाले हार्दिक का मूल एजंडा यही था। पिछले चुनावो में कम उम्र की वजह से वो लड़ नहीं पाया था। लेकिन उसने न सिर्फ कांग्रेस को समर्थन दिया था, बल्कि गांव-गांव जाकर कांग्रेस का प्रचार भी किया था। हम तो पहले भी बता रहे थे कि हार्दिक कांग्रेस का ही आदमी है। समाज के युवकों का भोग लेकर उसने राजनीती में प्रवेश किया है। समाज उसको कभी माफ़ नहीं करेगा।''









Click it and Unblock the Notifications