नहाने के लिए नर्मदा में कूद गए दो मासूम भाई, कई घंटे की मशक्कत के बाद लाशें मिलीं

मोरबी। गुजरात में सांसद मोहन कुंडारिया के गांव ऊंची मांडल स्थित नर्मदा नहर में डूबकर 2 बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे एक-दूसरे के सगे भाई थे और घर से नहाने निकले थे। हालांकि, उन्होंने जिस जगह छलांग लगाई, वहां पानी की गहराई काफी ज्यादा थी। बताया जाता है कि उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई और लाशें भी डूब गईं।

Gujarat: Two brother drowned in narmada canal during to bath, dies

सूचना मिलने पर पुलिस और तैराकों की टीम मौके पर पहुंची। काफी तलाशने के बाद दोनों बच्चों की मृतदेह हाथ लगीं। कहा जा रहा है कि ये बच्चे खेड़ा क्षेत्र के रहने वाले श्रमिक दिनेशभाई परमार के थे, जोकि परिवार के साथ मजदूरी के लिए ऊंची मांडल आए थे। बीते रोज वो अपना काम कर रहे थे। तभी उनके दोनों बेटे 9 वर्षीय राहुल और 5 वर्षीय दीपक गांव के नजदीक की नर्मदा नहर में नहाने चले गए। अब दोनों बच्चों की मौत के बाद श्रमिक परिवार में गहरा शोक छा गया है। पुलिस ने मृतदेहों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हरिपर पाल स्थित न्यारी के चेक डेम में भी डूबे थे बच्चे
राजकोट के हरिपर पाल स्थित न्यारी के चेक डेम में भी नहाने गए दो सगे भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। बच्चों के कपड़े किनारे पर देखे जाने के बाद उनके मामा तीनों को ढूंढने के लिए डैम में कूदे। हालांकि, तीनों के मृतदेह ही हाथ लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतदेहों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+