मध्य प्रदेश से गुजरात में होती थी हथियारों की सप्लाई, 10 पिस्तौल और 30 लाख का माल लिए 1 दबोचा
Gujarat News, राजकोट। पाकिस्तान के तनाव और देश में आतंकी हमलों के खतरे देखते हुए सूबे में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। यहां राजकोट में कुवाड़वा रोड पर पुलिस की गश्ती के दौरान सिपाहियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सिपाहियों को एक शख्स की जांच के दौरान उसके पास से 10 पिस्टल और 30 कारतूस मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी गई है। यह आरोपी अहमदाबाद की और जाने वाले कुवाड़वा रोड पर पकड़ा गया है। उसका नाम शिवन इन्दर सिंह बताया जा रहा है जो कि मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उससे 10 पिस्टल और 30 कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही करीब 30 लाख की कीमत का सामान बरामद किया गया है।
आरोपी ने एमपी से गैरकानूनी हथियार लाकर राजकोट में सप्लाइ करने की बात को भी स्वीकार किया है। यह हथियार शहर में किसको सप्लाय किए और शिवन से हथियार लेने वाले शख्सों ने कहां और क्या उपयोग किया है, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications