गुजरात: वोटिंग से पहले कांग्रेस जिला प्रमुख समेत 40 ने पहना भगवा, CM रुपाणी ने कराई BJP में एंंट्री

Gujarat News, राजकोट। लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले गुजरात में कांग्रेस से फिर कुछ नेता अलग हो गए हैं। इस बार राजकोट के कांग्रेस जिला (युवक) प्रमुख भरतसिंह और एनएसयूआई (NSUI) प्रमुख जयकिशनसिंह झाला समेत 40 लोगों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सभी को भगवा वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Gujarat: Before voting, 40 Congress workers and leaders joined BJP

मोदी नाम की मजबूरी ने सबको एक किया: रुपाणी
इस मौके पर रुपाणी ने कहा, देश को बर्बाद करने वाले लोग चौकीदार को चोर बुला रहे हैं। पिछले पांच सालों में नरेन्द्र मोदी ने उनकी दुकानें बंद कर दी हैं और वो जानते हैं कि अगर अगले पांच साल भी मोदी आएगा तो उनका जेल में जाना तय है। सिर्फ मोदी नाम की मजबूरी के कारण ये सब एकत्र हुए हैं। एक चाय वाला प्रधानमंत्री बने इस बात को ये लोग (कांग्रेस) हजम ही नही कर पा रहे हैं।

lok sabha elections 2019, Gujarat, Congress, BJP, Rajkotl congress chief resigns, vijay rupani, लोकसभा चुनाव 2019, गुजरात, कांग्रेस, भाजपा, राजकोट, कांग्रेस युवा प्रमुख का इस्तीफा

'लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है'
अल्पेश ठाकोर पर बोलते हुए रुपाणी ने आगे कहा कि कांग्रेस उन पर कुछ कार्रवाई करने की बात करेगी, लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाएंगी। क्योंकि कांग्रेस को उनके समाज के वोट भी चाहिए।' इसके बाद मुख्यमंत्री ने राहुल गाँधी के गुजरात दौरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, 'वो चाहे 26 सीटों का दौरा करे लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों ने इस बार भी मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।'

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+