VIDEO: कश्मीर में शहीद हुआ 22 साल का फौजी भावेश, गुजरात की 4 बहनों ने खोया इकलौता भाई

सुरेन्द्रनगर। गुजरात में सुरेन्द्रनगर के चोटीला तहसील स्थित कुंढडा के भावेश धीरूभाई राठौड़ जम्मू-कश्मीर शहीद हो गए हैं। भावेश इंडियन आर्मी की मराठा बटालियन का हिस्सा थे। वह तीन साल पहले ही आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी उम्र 22 साल थी। उनकी चार बहनें हैं और वे उनके इकलौते भाई थे। सैन्य अधिकारियों ने जब उनके शहादत की खबर दी तो गांव में कोहराम मच गया। भावेश के घर मातम छा गया।

Gujarat: 22-year-old Bhavesh dhirubhai rathod Martyr in Jammu-kashmir

संवाददाता के अनुसार, भावेश का शव कश्मीर से गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया है। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद भावेश का गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भावेश के एक संबंधी ने बताया कि उसकी प्रथम पोस्टिंग उत्तरप्रदेश में हुई थी। बाद में उसको असम, अरुणाचल और दो महीने पहले ही जम्मू-कश्मीर भेजा गया। जम्मू-कश्मीर में भावेश श्रीनगर के बांदीपुरा में 23 मराठा बटालियन का हिस्सा बने। यहीं, कल सुबह आर्मी के अधिकारियों को उनकी शहादत की सूचना मिली।

news

अधिकारियों ने कॉल कर परिजनों को भावेश की आकस्मिक मौत की खबर दी। जिसके बाद भावेश के माता-पिता और बहनें रोने लगीं। उनका बेटा कम उम्र में ही देश पर कुर्बान हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+