Ex-बॉयफ्रेंड से की सगाई तो सहेली को उतार दिया मौत के घाट, लाश को पंखे से लटकाकर बेहोश हुई

राजकोट। गुजरात में अंकलेश्वर के ईशकृपा रेसीडेंसी से एक युवती की लाश बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वह लाश पंखे पर लटकी पाई। मृतका की पहचान रवीना वसावा के तौर पर हुई। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। उसके बाद जांच-पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, रवीना वसावा की हत्या उसकी सहेली ने ही की थी। उसकी सहेली उससे खफा चल रही थी। दोनों लड़कियों के बीच दुश्मनी की वजह बनी थी रवीना वसावा की सगाई। रवीना वसावा ने अपनी सहेली धर्मिष्ठा के पूर्व प्रेमी मिहिर नामक युवक से की थी। धर्मिष्ठा मिहिर को किसी और के साथ नहीं देख सकती थी, इसलिए जब उसे रवीना वसावा और मिहिर की सगाई का पता चला तो वह आग-बबूला हो गई।

एक्स बॉयफ्रेंड से सहेली ने की सगाई तो वह आग-बबूला हो गई

एक्स बॉयफ्रेंड से सहेली ने की सगाई तो वह आग-बबूला हो गई

​​लव-ट्राएंगल के इस मामले पर मृतका के पिता का कहना है कि मेरी बेटी से उसकी सहेली खफा थी। उसने बेटी को सरप्राइज देने के बहाने बुलाया और मार डाला। उसके बाद शव को पंखे से लटका कर मामले को खुदकुशी साबित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने इसे आत्महत्या नहीं माना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या होने की बातें सामने आई हैं।'

सरप्राइज देने के बहाने बुलाया

सरप्राइज देने के बहाने बुलाया

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही रवीना का शव बरामद हुआ था। तब परिजनों को यह लग रहा था कि खुदकुशी की होगी। मगर, बाद में त्रिकोणीय प्रेम के मामले ने कलई खोल दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना वसावा को गला दबाकर मारा गया। इसके बाद सहेली धर्मिष्ठा ने खुद भी नींद की गोलियां खाईं। यह वारदात अपने ही रूम में अंजाम तक पहुंचाई गई।

मारकर लटकाने के बाद खुद नींद की गोली खाकर बेहोश हो गई

मारकर लटकाने के बाद खुद नींद की गोली खाकर बेहोश हो गई

पुलिस ने बताया कि उन्हें धर्मिष्ठा ने फोन कर कहा था कि कमरे पर मेरी सहेली ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है।​ जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। धर्मिष्ठा नींद की गोलियां खाने की वजह से बेहोश थी, इसलिए उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में शक की सुई उस पर गई तो पुलिस द्वारा अस्पताल के बाहर चौकसी कर दी गई।

होश में आएगी तो पूछा जाएगा कि कैसे की हत्या

होश में आएगी तो पूछा जाएगा कि कैसे की हत्या

पुलिस का कहना है कि अब धर्मिष्ठा के होश में आने के बाद ही यह कन्फर्म होगा कि हत्या की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया। बहरहाल, मृतका के पिता ने अपनी बेटी की सहेली धर्मिष्ठा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह पता चला है कि मामला आत्महत्या का नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+