राजकोट: मामूली झगड़े में दोस्तों ने ही कर दी दोस्त की निर्मम हत्या
Rajkot news, राजकोट। गुजरात के राजकोट में वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर में एक हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें दो समुदाय के लोगों में झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में दोस्त थे जिनका एक दूसरे के साथ विवाद हुआ था। बाद में मुस्लिम युवकों ने दूसरे समुदाय के युवकों को समाधान करने के लिए बुलाया था। जिसके बाद मुस्लिम व्यक्ति और अन्य दो लोगों ने चाकू मारकर दूसरे समुदाय के एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों को खोजने के लिए जांच शुरू कर दी है।

घटना के बारे में मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, राजकोट के थोरला पुलिस स्टेशन के सामने रहते और मजदूरी का काम करते 25 साल का भूपत घुघा बोरिया शख्स युवान और उसके दोस्त राहुल और रोहित का मुस्लिम दोस्त असलम पठान के साथ झगड़ा हो गया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए युवकों को शिवाजीनगर में बुलाया गया। लेकिन उस समय भी समाधान के बदले फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

जिसमें दोस्त असलम और उसके साथ दो अन्य लोगों ने चाकू से वार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद, असलम पठान सहित सारे आरोपी वहां से भाग गए। सुबह करीब 4 बजे पानी भरने आई हुई महिला ने पुलिस को भूपत के की मौत के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने असलम पठान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- गुजरात में घोघा-दहेज के बाद दमन और दीव के बीच शुरू होगी रो-रो फेरी सर्विस












Click it and Unblock the Notifications