युवती को पहले जाल में फंसाया फिर उसने शादी को कहा तो गोली मारकर नदी किनारे जला दिया

Gujarat News, राजकोट। गोंडल से लापता युवती का 12 फरवरी को जला हुआ शव मिलने के बाद पुलिस ने अब हत्यारे को दबोच लिया है। हत्यारा युवती का प्रेमी ही है, जिसने गोली मारकर युवती की जान ले ली थी। इसके बाद दोस्तों की मदद से उसकी लाश को जला दिया।

हत्यारे का नाम इमरान और मृतका हिंदू

हत्यारे का नाम इमरान और मृतका हिंदू

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आरती राजेशभाई शिवभारती के रूप में हुई, जो कि गोंडल के सरकारी अस्पताल के पास की रहने वाली थी। 12 फरवरी से वह लापता थी। आरती के भाई की शिकायत पर सिपाहियों ने जांच-पड़ताल शुरू की। सिपाहियों ने आरती का मोबाइल बरामद किया, जिससे कॉल डिटेल निकाली गई। कॉल डिटेल से पता चला कि आरती की इमरान करीमभाई कटारिया नाम के युवक से बात होती थीं। आखिरी कॉल भी उसी को किया गया था।

हत्यारे ने कहा- पहले मैंने उसे घर बुलाया और फिर मार दिया

हत्यारे ने कहा- पहले मैंने उसे घर बुलाया और फिर मार दिया

हत्यारोपी (इमरान) ने कहा, ''आरती के बार-बार शादी का अनुरोध करने पर मैंने उसे ठिकाने लगाने की ठान ली। आरती को पहले अपने घर बुलाया और फिर गोली मार दी। आरती की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उसकी लाश को अपने दोस्तों की मदद से ​खुद ही जलाया।''

लाश को नदी के तट पर जलाया था

लाश को नदी के तट पर जलाया था

इमरान के कुबूलनामे को सुनकर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही इमरान के दोस्तों को पकड़ने की बात कही। इमरान ने अपने दोस्तों के नाम जुनेज मेमन, सवु बापु सैयद और नुरमहंमद बताए। उसने कहा कि हम सभी ने आरती के शव को कंटालिया रोड पर स्थित नदी के पास जलाया था। अधजला शव भी किसी को नहीं दिखे इसलिए उसे झाड़ियो में फेंककर वहां से चले गए।

पुलिस ने नदी के तट से आरती की पायल बरामद कीं

पुलिस ने नदी के तट से आरती की पायल बरामद कीं

पुलिस ने नदी के पास से आरती के कंकाल जप्त कर फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वहीं से आरती की पायल भी बरामद हुई। आरती के परिवार ने पायल को पहचाना। उधर, पुलिस ने इमरान के बारे में रिकॉर्ड चेक किया तो उस पर पहले से ही कई केस दर्ज मिले। आरती की हत्या समेत वह अलग-अलग 7 गुनाह कर चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+