डॉग स्क्वॉड ने खो दी 9 साल सेवा में रही ‘पूजा’, सुलझाई थीं कई पहेलियां, शहीदों जैसी अंतिम विदाई

Gujarat News, राजकोट। पेचीदगी भरे केसों को सुलझाने में पुलिस को डॉग स्क्वॉड की जिस "पूजा" से समय-समय पर मदद मिली, वह अब इस दुनिया में नहीं रही। करीब 9 साल बाद राजकोट डॉग स्क्वॉड ने उसे खो दिया है। बीते 9 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। बेहद वफादार और सूंघकर लक्ष्य का पता लगाने वाली इस कुतिया का आज शहीदों की तरह अंतिम संस्कार किया गया। उसे अंतिम विदाई देते वक्त जवानों की आंखें नम हो गईं।

Doberman ‘Puja’ of Rajkot police was accorded a guard of honour at her death

डॉग स्क्वॉड के अधिकारी के मुताबिक, "पूजा" ने मंगलवार को अचानक दम तोड़ दिया। उसकी मौत से डिपार्टमेंट के लोगों को गहरा सदमा लगा है। सभी उसकी आत्मा की शांति के लिए भगवान को दिल से दुआ कर रहे हैं। "पूजा" के साथ जुड़ी हुई भावनाओं को जताने के लिए हमने शहीदों की तरह उनके अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने उसको फूल और सलामी अर्पण कर शहीदों की तरह नवाजा और दफनाया। "पूजा" के अंतिमसंस्कार का वीडियो भी बनाया गया। साथ ही डॉग की वफादारी दर्शाने वाली फिल्म का प्रसिद्ध गीत "तेरी महेरबानियां" के ऑडियो से उसे श्रद्धांजलि दी गई।

"पूजा" 7 जून 2010 को शहर के डॉग स्क्वॉड में शामिल की गई थी। पुलिस ​डिपार्टमेंट को उससे कई केसों को सुलझाने में मदद मिली। चोरी और लूट की बहुत सी वारदातें उसकी समझदारी से सुलझी थीं।

पढ़ें: इंग्लैंड में लगे गुजराती भाषा वाले साइन बोर्ड- शर्म करो! पान खाकर सड़क पर मत थूको,पकड़े गए तो 11 हजार रुपए देने पड़ेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+