गुजरात: 50 से ज्यादा लोगों ने गश्त कर रही पुलिस पर किया हमला, बाइक फूंकी

Gujarat News, वेरावल। गुजरात के वेरावल शहर में पुलिस की गश्त के दौरान दो लोग लड़खड़ाते हुए नजर आए थे जिसके चलते पुलिस द्वारा उनको रोककर पूछताछ की गई थी। उसी दौरान अचानक 50 से ज्यादा लोग आ पहुंचे और पुलिसकर्मी कुछ भी समझें, उससे पहले ही सोडा बोतल, पत्थर और लकड़ियों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके चलते एएसपी समेत दो पुलिस जवान घायल हुए।

Attack on police in Gujarat

पुलिस के मुताबिक, एएसपी अमित वसावा और जवान करशनभाई रात को गश्त के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ असामाजिक लोगों ने न सिर्फ दोनो पर जानलेवा हमला किया बल्कि उनकी बाइक को भी जला दिया था। जिसके चलते दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया। साथ ही पूरे जिले की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया।

Attack on police in Gujarat

इस मामले में लालो खारवों डंकी, छोटु गोहेल, किशोर गोहेल, विनु उर्फ चापियो, रमेश उर्फ चांदलो, धरमशी लखम, नवनीत फोफंडी और प्रभुदास उर्फ पभला पर शिकायत दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर शहर में खौफ का माहौल छाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+