60 साल की रिलेशनशिप के बाद शख्स ने 75 की उम्र में 70 वर्षीय दुल्हन से की शादी, DJ पर नाचे पोते-पोतियां
साबरकांठा। आपने वैसे तो बहुत-सी ऐसी शादियां देखी होंगी, जिन्हें देखकर चौंके हों। आज एक ऐसी शादी देखिए, जो 75 साल के दूल्हे और 70 साल की दुल्हन के बीच हुई। उत्तर गुजरात में साबरकांठा जिले के मालवास गांव में एक जोड़ा पिछले 60 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं। उनके बेटे-बेटियां, यहां तक कि पोते-पोतियां भी हैं। अभी उन्होंने शादी करने का फैसला लिया तो शादी में उनकी संतानें भी शरीक हुईं। बाकायदा डीजे बजाकर शादी आयोजित की गई।

संवाददाता के अनुसार, मालवास गांव में 75 वर्ष के गमनाभाई पिछले करीब 60 साल से 70 साल की वणझारीबेन के साथ रिलेशनशिप में थे। उनके 6 बेटे और तीन बेटियां भी हो गए। अब उनकी शादी हुई है तो अनूठी शादी को देखने आस-पास के गांव में रहने वाले लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। आमतौर पर लिव इन रिलेशनशिप नई बात मानी जाती है। किंतु आदिवासी समाज में सालों से यह परंपरा चली आ रही है।

हालांकि आदिवासियों की परंपरा के मुताबिक भी पोते का स्वागत करने के लिए दादा और दादी का शादीशुदा होना अनिवार्य है। जिसके चलते गमनाभाई और वणझारीबेन की संतानों ने ही उनकी यह शादी करवाने का फ़ैसला लिया। बड़ी धूमधाम से शादी कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications