3 साल की बच्ची ने सोफा गीला किया तो पिता के साथ लिव-इन में रह रही युवती ने उसे मार डाला

Gujarat News, मोरबी। गुजरात के मोरबी में एक महिला ने बच्ची को बेरहमी से मार डाला। 3 साल की बच्ची की गलती बस इतनी थी कि उसने सोफे पर पेशाब कर दिया था, इससे उसकी सौतेली मां (वह महिला) इतनी क्रुद्ध हो गई कि वहीं दबाकर उसकी जान ले ली। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने उक्त महिला को ही पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की।

पिता की मां से हुई लड़ाई, बेटी को लेकर दूसरी महिला के साथ रहने लगा

पिता की मां से हुई लड़ाई, बेटी को लेकर दूसरी महिला के साथ रहने लगा

पुलिस के अनुसार, सूरत निवासी धवल माधवभाई त्रिवेदी और उसकी बीवी रीनाबेन के बीच अनबन हो गई थी। जिसके चलते धवल अपनी 3 साल की बेटी यशवी के साथ मोरबी शहर के वृंदावन पार्क क्षेत्र में रहने लगा। वहां धवल ने रश्मि नाम की युवती खोज ली और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।

दूसरी मां को खटकने लगा 3 साल की यशवी का साथ रहना

दूसरी मां को खटकने लगा 3 साल की यशवी का साथ रहना

लेकिन यशवी का साथ रहना रश्मि को खटक रहा था। इधर, बच्ची की माता ने यशवी को अपने पास रखने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई थी। बीते रोज शुक्रवार को यशवी सोफ़े पर पेशाब कर गई थी। इससे रश्मि का पारा चढ़ गया। उसने वहीं अपने हाथों में पकड़ी हुई बुक यशवी पर फेंक मारी। फिर यशवी को सोफ़े से पटका। फिर उसके सिर को पकड़ा और सोफे के नीचे दबाकर दम घोंटने लगी। सांस रुक जाने की वजह से यशवी की कुछ ही देर में मौत हो गई।

यशवी को मारने के बाद अस्पताल ले गई

यशवी को मारने के बाद अस्पताल ले गई

जिसके बाद धवल के लौटने पर रश्मि ने उसे झूठी कहानी सुनाई। उसने धवल को कहा कि सोफ़े पर से गिर जाने की वजह से यशवी की हालत गंभीर हो गई थी। उसे पहले प्राइवेट और बाद में सरकारी अस्पताल ले गई थी। मगर वह बच नहीं सकी। मगर, जल्द ही रश्मि का भेद खुलने वाला था।

फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई बच्ची, तब रहस्य खुला

फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई बच्ची, तब रहस्य खुला

सरकारी अस्पताल में यशवी के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जहां डॉक्टर्स को बच्ची के दम घोंटकर मारे जाने की शंका हुई। वहीं, बच्ची के मामा किरणभाई व्यास ने भी हत्या की आशंका जताई। जिसके चलते बच्ची के शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए राजकोट भेजा गया। फोरेंसिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची की मौत सोफ़े से गिरने की वजह से नहीं पर श्वास रुक जाने की बात सामने आई।

सगी मां ने पति और हत्यारी महिला के खिलाफ केस किया

सगी मां ने पति और हत्यारी महिला के खिलाफ केस किया

तब पुलिस ने धवल और रश्मि की कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आखिरकार रश्मि टूट गई और हकीकत सामने आई। रश्मि ने कुबूला कि यशवी की मौत के बाद उसने धवल और उसके बड़े भाई के सामने सोफ़े से गिरने की बात झूठ कही थी। इधर, यशवी की असली माता रीनाबेन ने इस बारे में रश्मि समेत अपने पति धवल, उसके बड़े भाई संजयभाई और ससुर माधवजीभाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+