दिव्यांग पिता ने देखा कि बेटी को लगातार हो रही थीं उल्टियां, अस्पताल में डॉक्टर की बात सुन रह गए सन्न
Gujarat News in Hindi, मोरबी। गुजरात में वांकानेर के एक गांव में मानसिक बीमारी से जूझ रही एक किशोरी को कुछ दिनों से उल्टियां हो रही थीं। जिसके चलते पेरेंट्स उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने किशोरी के पिता को जो बताया, उसे सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने कहा कि आपकी बेटी 3 माह की गर्भवती है।

14 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर उसके माता-पिता पुलिस की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने रेप का केस दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की सूचना उसके गांव में भी आग की तरह फैल गई है। पीड़िता के पिता भी दिव्यांग हैं और उसकी माता-बहन मजदूरी काम कर परिवार का गुजारा करती हैं। पीड़िता के परिजनों को यह चिंता भी सता रही है कि गर्भपात कराना बेटी की जिंदगी के कितना मुश्किल होगा। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
इधर, डांडिया सीख रही थी मां, 3 कुत्तों ने मासूम को नोंचा
राजकोट के नानामौवा क्षेत्र में प्रतीक पार्टी प्लॉट में चार साल के बच्चे को तीन कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। पता चलने पर कुछ युवक वहां दौड़े आए और उसे बचाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां डांडिया रास की ट्रेनिंग के लिए गई थी। वह बच्चे को लेकर साथ गई थी और पास ही में उसे खेलने के लिए छोड़ दिया। तभी तीन कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था, लेकिन म्यूजिक की वजह से उसकी आवाज मां तक नहीं पहुंची। जिसके बाद वहां कुछ युवकों ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। वह काफी घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित बच्चे की पहचान हर्ष रमेशभाई पटेल के तौर पर हुई, जबकि उसकी मां का नाम मनीषाबेन है।












Click it and Unblock the Notifications