Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yashpal Singh: राजस्‍थान का वो अकाउंटेंट जो निगल गया 56 ब्‍लेड, फिर करने लगा खून की उल्टियां

7 डॉक्टरों की टीम ने 3 घंटे तक ऑपरेशन कर यशपाल सिंह के पेट से 56 ब्लेड निकालीं हैं। यशपाल राजस्‍थान के जालोर जिले के सांचौर का रहने वाला है।

Yashpal Singh

किसी जादूगर या जानबूझकर ब्‍लेड निगल लेने के मामले तो खूब देखें होंगे, मगर यह मामला थोड़ा हटकर व चौंका देने वाला है। इसमें युवक एक नहीं बल्कि 56 ब्‍लेड निगल गया। खून की उल्टियां होने पर युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा। फिर डॉक्‍टरों की टीम ने तीन घंटे तक ऑपरेशन करके उसके पेट से ब्‍लेड निकालीं। उसने ब्‍लेड क्‍यों निगलीं? इसका पता नहीं चल पाया है।

पेट में जगह जगह लगे कट

ऑपरेशन के दौरान डॉक्‍टरों की टीम ने उसके पेट में जगह जगह कट लगे देख हैरान रह गई। उसके पूरे शरीर में सूजन थी। ऑक्‍सीजन लेवल 80 पर था। मामला राजस्‍थान के जालोर जिले के सांचौर का है। ब्‍लेड निगलने वाला युवक यशपाल सिंह गांव दाता का रहने वाला है। वह भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्रवण सिंह राव के यहां एसएम राव डेवलपर्स में अकांउंटेंट का काम करता है। बालाजी नगर में किराए का कमरा लेकर चार साथियों के साथ रहता है।

यशपाल ने निगल लिए थे 3 पैकेट ब्‍लेड

मीडिया से बातचीत में डॉक्‍टर नरसी राम देवासी ने बताया कि यशपाल को अस्‍पताल में भर्ती करने के बाद एक्‍सरे व सोनोग्राफी की गई। तब उसके पेट में बड़ी संख्‍या में ब्‍लेड होने का पता चला। फिर एंडोस्‍कोपी की गई और ब्‍लेड निकालने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। डॉक्‍टरों का मानना है कि युवक यशपाल संभवतया एंग्‍जाइटी या डिप्रेशन का शिकार हो। शायद इसी वजह से ब्‍लेड के 3 पैकेट खा लिए। करीब 56 ब्‍लेड उसके पेट में फंसी हुईं मिलीं।

सुबह अचानक बिगड़ गई तबीयत

रविवार सुबह यशपाल के साथी काम के लिए ऑफिस चले गए थे। यशपाल कमरे पर अकेला था। सुबह करीब दस बजे उसने साथियों को फोन करके बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। खून की उल्टियां हो रही हैं। इस पर दोस्‍तों ने उसे तुरंत मनमोहन अस्‍पताल पहुंचाया। वहां से उसे सांचौर के मेडिप्‍लस अस्‍पताल में रैफर किया गया। जहां उसका ऑपरेशन करके पेट से ब्‍लेड निकाली गईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+