आरोप : लेब में आई महिला पुलिसकर्मी ने पिस्टल की गोली से उड़ा देने की धमकी दी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
चूरू, 20 अगस्त। राजस्थान के चूरू शहर के नये बस स्टैंड के पास स्थित एक लेबोरेट्री में घुसकर एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। उस पर आरोप लेब में मौजूद स्टाफ से मारपीट कर उन्हें रेप व छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने और पिस्टल की गोली से उड़ा देने तक की धमकी देने का भी आरोप है। सूचन पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

लेब के कार्मिक वार्ड 47 निवासी रवि वाल्मीकि ने बताया कि शुक्रवार शाम को स्टाफ सहित लैब में बैठा था। तभी सादावर्दी में एक महिला आई, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रही थी। उसने कुछ ब्लड टेस्ट करवाए थे। जांच रिपोर्ट उसको दे दी गई थी। जांच रिपोर्ट 24 घंटे बाद मिलती है।
आरोपित महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाम करीब सवा पांच बजे वह आई और लेब में आते ही उसने गालियां निकालनी शुरू कर दी। स्टाफ ने उसको रिसेप्शन पर आकर बाते करने के लिए कहा तो वो आग बबूला हो गयी। लेब में मौजूद स्टाफ को गंदी गंदी गालियां देने लगी। लेब में रखे दो कम्प्यूटर सिस्टम को फैंककर तोड़ दिये।
लेब के स्टाफ का मोबाइल छीनकर ले गयी। वहीं मौजूद स्टाफ के साथ थाप मुक्कों से मारपीट की। वहीं स्टाफ को रेप और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। उसने कहा कि वह पुलिस में है और उसके पास पिस्टल है। मैं तुम सभी लोगों को जान से मार दूंगी। स्टाफ को जातिसूचक गंदी गालियां निकाली।












Click it and Unblock the Notifications