महिला का आरोप-'रात को घर में घुसा भरतपुर MP पति, सोती हुई पर हाथ रखकर बोला सोने-चांदी से लाद दूंगा तुझे'

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर सांसद रंजीता कोली के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक महिला ने रात को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, सांसद रंजीता कोली के ससुर एवं पूर्व सांसद गंगाराम कोली ने महिला के सभी आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही कहा कि यह उनकी पुत्र वधू और सांसद रंजीता के राजनीतिक करियर को खराब करने की साजिश है।

सांसद पति के खिलाफ मामला दर्ज

सांसद पति के खिलाफ मामला दर्ज

भरतपुर जिले के बयाना सीओ खींवसिंह ने बताया कि बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गुरुवार को पुलिस थाने में उपस्थित होकर भरतपुर सांसद रंजीता कोली के पति ओमप्रकाश (ओमी) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

 11 अगस्त की रात की घटना

11 अगस्त की रात की घटना

मीडिया से बातचीत में पीड़ित महिला ने बताया कि 11 अगस्त की रात वह अपनी बेटियों के साथ घर में सोई हुई थी। देर रात करीब एक बजे सांसद का पति ओमप्रकाश उसके घर में चुपचाप घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। साथ ही वह महिला को कहने लगा कि उसे सोने-चांदी के गहनों से लाद देगा। इस पर महिला और उसकी बेटी ने जैसे ही शोर मचाया तो आरोपी घर से दीवार फांद कर भाग गया।

 काम मांगने आई थी पीड़िता

काम मांगने आई थी पीड़िता

पीड़ित महिला ने बताया कि अगले दिन सुबह उसने सांसद के घर जाकर सभी परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन घरवालों ने भी समझने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद गुरुवार को पीड़िता बयाना कोतवाली में मामला दर्ज कराने पहुंची। वहीं, सांसद रंजीता कोली के ससुर एवं ओमप्रकाश के पिता व पूर्व सांसद गंगाराम कोली ने महिला की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने बताया कि एक बार महिला उनके घर काम मांगने आई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+