IAS बनने के लिए शादी की सालगिरह पर पत्‍नी ने मांगा डिवॉर्स, बोली-तलाक कोटे से पास करूंगी UPSC

D‍ivorce for UPSC: राजस्‍थान के जयपुर में पत्‍नी द्वारा तलाक मांगने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई चौंक गया। एक विवाहिता ने शादी की पहली सालगिरह पर इसलिए तलाक मांग लिया ताकि वह तलाकशुदा के कोटे से UPSC क्रैक करके IAS अफसर बन जाए।

जानकारी के अनुसार जयपुर की मंगलम सिटी में रहने वाले कुणाली शादी प्रतापगढ़ निवासी युवती से सालभर पहले हुई थी। दुल्‍हन ने ससुराल में कदम रखने के साथ ही पति को बोल दिया था कि वह उससे तलाक लेना चाहती है। सालभर में दोनों आपसी सहमति से तलाक ले लेंगे।

anniversary to become IAS

नई नवेली दुल्‍हन के मुंह से तलाक की बातें सुनकर कुणाल ने एक बार तो इसे मजाक समझा। ऐसे करते करते एक साल गुजर गया और शादी की पहली सालगिरह आई तो तब पत्‍नी ने फिर तलाक वाली बात दोहराया। इस बार पति ने इसे गंभीरता से लिया और तलाक की वजह पूछी।

पत्‍नी ने जो वजह बताई उसे सुनकर कुणाल के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्‍नी ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। तलाक लेकर यूपीएससी की तैयारी करेगी तो तलाक कोटे का फायदा मिल जाएगा। ऐसा सुनकर पति ने तलाक देने इनकार कर दिया। इस पर पत्नी ने उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी।

लव मैरिज की थी कुणाल ने कुणाल ने शनिवार को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद करधनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह साल 2013 में फोटोग्राफी का काम करता था। उसी सिलसिले में युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। फिर युवती प्रतापगढ़ से आकर जयपुर से पढ़ाई करने लगी। तब दोनों में प्‍यार हो गया और वे जयपुर के वैशाली में किराए पर मकान लेकर रहने लगे थे।

साल 2021 में दोनों सगाई की और 17 फरवरी 2023 को हिंदू धर्म के रीति रिवाजों से दोनों विवाह बंधन बंध गए। शादी को एक साल पूरा होने पर वह आपसी सहमति से तलाक की मांग करने लगी। वजह यह बताई कि तलाक लेने से यूपीएससी एग्जाम में तलाक कोटे का फायदा मिलेगा तो चयन में आसानी हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+