पति के चचेरे भाई पर आया बीवी का दिल तो खुद की आंखों के सामने कुल्हाड़ी से कटवा दी गर्दन

बेवफा निकली आरएसी जवान की बीवी, पति के चचेरे भाई से संबंध बनाने के लिए करवाई दी हत्या

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां पुलिस थाना इलाके के गांव निहालोठ की ढाणी में आरएसी जवान कुलदीप की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी मृतक का चचेरा भाई लगता है।

दोपहर में की कुलदीप की हत्या

दोपहर में की कुलदीप की हत्या

झुंझुनूं एसपी गौरव यादव ने बताया कि निहालोठ की ढाणी में शुक्रवार की दोपहर को 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र चंदन सिंह मेघवाल की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। कुलदीप आरएसी उदयपुर में ड्राइवर पद पर कार्यरत था। वह कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। दोपहर को कुलदीप चारपाई पर सोया हुआ था। पिता चंदन सिंह मजदूरी करके खाना खाने के लिए घर आए तो उन्हें चारपाई पर कुलदीप की लाश मिली।

पिता की सूचना पर पहुंची

पिता की सूचना पर पहुंची

पिता की सूचना पर पहुंची पचेरी कलां पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सूई कुलदीप की पत्नी कविता पर गई। पुलिस ने कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया और अवैध संबंधों की वो स्टोरी बताई जिसे सुनहर हर कोई हैरान रह गया।

कविन से थे अवैध संबंध

कविन से थे अवैध संबंध

पुलिस पूछताछ में पता चला कि कविता के कुलदीप के सगे चाचा के बेटे कविन उर्फ सचिन से अवैध संबंध थे। जब कविता घर पर अकेली होती थी तो वह कविन को अक्सर बुला लेती थी। दोनों के बीच आठ नौ माह से नाजायज संबंध बने थे। अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। पति कुलदीप को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी।

कुल्हाड़ी व जेवर बरामद

कुल्हाड़ी व जेवर बरामद

शुक्रवार दोपहर को कुलदीप चारपाई पर सो रहा था तो कविता ने अपने प्लान के मुताबिक कविन को बुलाया और उसे सोफे के नीचे छुपाकर रखी कुल्हाड़ी ​दी, जिससे कविन गहरी नींद में सोए कुलदीप की गर्दन पर वार करता रहा और कविता सामने खड़ी-खड़ी देखती रही। फिर उसने वारदात को लूट का रूप देने के लिए घर का सारा सामान बिखेर दिया और फिर प्रेमी कविन का जेवर देकर भगा दिया।

कुलदीप को दो दिन बाद लौटना था

कई दिन से अवकाश लेकर घर आया कुलदीप 23 सितंबर को अपनी बटालियन में वापस लौटना था। इस बीच पत्नी कविता ने खूनी खेल को अंजाम दे डाला और प्रेमी के हाथों पति की हत्या करवा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+