पत्नी व 6 साल की बच्ची घर से रहस्यमयी ढंग से लापता, 13 दिन से कोई सुराग नहीं
सिरोही, 10 जुलाई। राजस्थान के सिरोही कोतवाली पुलिस थाना इलाके का फूलाराम 28 जून की दोपहर को रोजाना की तरह अपने स्टूडियो से खाना खाने घर आया था। घर पर से 24 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी 6 साल की बेटी प्रियंका लापता थीं। उस दिन के बाद से दोनों का ही कोई सुराग नहीं लगा है। 13 दिन भी यह पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरोही कोतवाली पुलिस थाना इलाके के मातर माताजी निवासी फूलाराम की पत्नी व बेटी अचानक कहां चल गई। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही फूलाराम ने सिरोह पुलिस पर मामले को गंभीरता से लेने का भी आरोप लगाया है। वह कभी सिरोही कोतवाली तो कभी फालना पुलिस थाने के बीच चक्कर काटने को मजबूर है। फूलाराम ने पत्नी व बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।
फूलाराम ने बताया कि उसने दो जुलाई को सिरोही कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पड़ोसियों व रिश्तदारों में पत्नी व बेटी की खूब तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। फूलाराम के पास 29 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक महिला ने कॉल आया था। महिला ने उससे कहा था कि पत्नी व बेटी को लेना है तो फालना आ जाओ। वह फालना गया तो मोबाइल नंबर बंद मिला।












Click it and Unblock the Notifications