राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलने से पहले जानिए किस स्टार प्रचारक का कितना स्ट्राइक रेट रहा?
Who Will Next CM of Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सम्पन्न हो गए। 115 सीटें लेकर भाजपा सरकार बना रही है। जल्द ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का भी ऐलान होने वाला है। इससे पहले जानिए स्टार प्रचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने जिन सीटों पर चुनाव प्रचार किया वहां कौन जीता, इनमें कौनसे नेता का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते एक साल से काफी सक्रिय रहे। 9 अक्टूबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने के बाद पीएम मोदी ने पूरे राजस्थान में करीब 14 सभाएं और दो रोड शो किए। इनके दायरे में 18 सीटें आईं, जिनमें से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली और पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 82 प्रतिशत रहा।
गृहमंत्री अमित शाह
राजस्थान चुनाव 2023 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मसूदा, कुंभलगढ़, राजसमंद, नसीराबाद, हिंडौली, खैरथल, नीमकाथाना, नवलगढ़ समेत कई सीटों पर चुनाव प्रचार किया। सभाओं और रोड शो के जरिए भाजपा के लिए वोट मांगे। नतीजा यह रहा कि अमित शाह के चुनाव प्रचार वाली 15 से में 11 सीटें भाजपा ने जीतीं। गृहमंत्री अमित शाह का स्ट्राइक रेट 73 प्रतिशत रहा।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्ट्राइक रेट भी 73 प्रतिशत रहा है। जेपी नड्डा ने सीकर, धोद, उदयपुर, राजसमंद, जैसलमेर, पीपाड़सिटी, ओसियां, सिकराय और महुवा समेत कई महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। जेपी नड्डा की चुनावी सभाओं वाली 13 सीटों में से 8 पर कमल खिला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं। इनका स्ट्राइक रेट 53 फीसदी रहा है। राहुल गांधी ने गंगापुर, करौली, धौलपुर, केशोरायपाटन, दौसा और सीकर जिले में सभाएं करके आस-पास की 15 सीटों का कवर किया। इनमें से कांग्रेस को 8 ही सीटों पर जीत मिली।

मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के सबसे बड़े नेता मल्ल्किार्जुन खरगे भी कम कमाल नहीं दिखा पाए। भाजपा-कांग्रेस के टॉप फाइव स्टार प्रचारकों में 42 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ खरगे निचले पायदान पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने भरतपुर के वैर, बारां समेत कई जगहों पर सभाएं की। जयपुर में बैठकर जीत की रणनीति भी बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications