राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी के आखिर कौन है दुश्मन, जो फिर मिली जान से मारने की धमकी
Rajasthan News: राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी के दुश्मनों की संख्या बढ़ती जा रही है। भाटी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। चर्चा है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके जल्द ही भाटी को मारने की बात कही है।

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जल्द जान से मारने और खुलेआम मारने की बात कही है।
धमकी देने के अलावा युवक ने वीडियो में मारवाड़ क्षेत्र में पूजे जाने वाले एक लोक देवता के बारे में भी अब मर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति शराब पीते हुए मर गया और जो व्यक्ति खुद का एक्सीडेंट टाल नहीं पाया और मर गया वह कैसा देवता और कुछ लोग ऐसे व्यक्ति की पूजा कर रहे और शराब अफीम का चढ़ावा कर रहे हैं ?
चर्चा है कि धमकी भरा वीडियो मंगलवार को जारी किया गया है। एक मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में युवक कहता हुआ नजर आ रहा है।
एक वीडियो देखा है जिसमें कोई कह रहा है कि लिखकर क्या धमकी दे रहे हो। उनको कहना चाहता हूं, रविंद्र सिंह भाटी को मारेंगे जल्द करेंगे और खुलेआम मारेंगे। तुझे जो करना है कर लेना। इस तरह जातिवाद फैलाकर क्या करना चाहता है।
आपकों बता दे कि यह दूसरी बार है जब रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है। भाटी ने इस बार बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा है और चुनाव के वक्त पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थ।
इसमें मघाराम नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर कमेंट के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद देश भर रविंद्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग उठी थी और कई जगहों पर राजपूत समाज और भाटी के समर्थकों ने ज्ञापन भी सौंपे थे, जिसपर पुलिस ने भाटी की सुरक्षा में एक अतिरिक्त पीएसओ तैनात किया था।
इससे पूर्व अप्रैल माह के अंतिम दिनों में बालोतरा में रविंद्र भाटी की ओर से अपने कार्यकर्ताओं से पुलिस की ओर से अभद्र व्यवाहर किए जाने से नाराज होकर धरना- प्रदर्शन करने के बाद एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को दूसरी बार फिर धमकी मिलने से बाड़मेर की सियासत फिर से गरमा गई है।












Click it and Unblock the Notifications