कौन है मशहूर कॉमेडियन Khyali Saharan, जिन पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
khyali saharan comedian: मशहूर ख्याली कॉमेडियन पर एक महिला ने जयपुर के होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण (khyali saharan) के बारे में....

khyali saharan comedian: 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अपने अभिनय से सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण (khyali saharan) इस वक्त मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, 25 साल की एक महिला ने जयपुर (Jaipur) के एक होटल में ख्याली सहारण पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कॉमेडियन ख्याली सहारण के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आइए जानते हैं मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण (khyali saharan) के बारे में....

कौन है ख्याली सहारण
अभिनय की दुनिया में मुकाम हासिल करना आसान नहीं होता। खासकर जब कोई छोटे से गांव या कस्बे से आया हो। लेकिन, ख्याली सहारण ने मुश्किल हालात का सामना करते हुए एक छोटे से गांव से निकल कर कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। बता दें, कॉमेडियन ख्याली सहारण का जन्म राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के छोटे से गांव 18-सीपीडी में एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। ख्साली सहारण का परिवार भेड़-बकरिया चराकर गुजारा करता था। भेड़-बकरियां चराकर ख्याली के परिवार ने उन्हें बड़ी मुश्किल से 10वीं तक पढ़ाया था।

कपड़ा मशीन में कुचल गया था हाथ
5वीं तक की पढ़ाई ख्याली ने अपने गांव में की। लेकिन, उससे आगे पढ़ने के लिए वह हर रोज 8 किलोमीटक तक पैदल चलकर दूसरे गांव जाते थे। यहां से उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद ख्याली सहारण ने महज 16 साल की उम्र में गंगानगर जिले का रुख किया। यहां उन्होंने शुरुआत में जेसीटी कपड़ा मिल में करीब 6 साल नौकरी की। नौकरी करने के साथ-साथ वह थिएटर भी करते रहे। लेकिन, कपड़ा मिल में काम करते समय उनका एक हाथ मशीन में चला गया और बुरी तरह कुचला गया।

हाथ की टूट गईं थी 13 हड्डियां
उस वक्त ख्याली सहारण के हाथ की 13 हड्डियां टूट गईं थीं और उन्हें करीब 13 महीने अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस दौरान हाथ के 7 ऑपरेशन भी हुए थे, लेकिन उन्हें कभी हिम्मत नहीं हारी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ख्याली सहारण ने प्रण किया कि भीख मांगने से अच्छा तो वो कॉमेडी के क्षेत्र में ही मेहनत करेंगे। साल 2000 में ख्याली सहारण चंडीगढ़ आ गए। ख्याली सहारण की मानें तो प्लाजा में पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए वो ऑर्गनाइजर्स के कहने पर वेन्यू पर झाड़ू लगाता थे।

एंकरिंग से की अपने करियर की शुरुआत
आर्टिस्ट्स को चाय पिलाते और बर्तन भी साफ करते थे। तब जाकर कहीं पांच मिनट मिलते और आज उसी की वजह से बॉलीवुड तक पहुंचे। ख्याली सहारण ने साल 2006 में अपना पहला ऑडिशन दिया। अपने पहले ही ऑडिशन में ख्याली सिलेक्ट हो गए और मुंबई चले गए। उसके बाद ख्याली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपको बता दें, ख्याली ने अपने करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी और वे अबतक 20 से अधिक देशों में कॉमेडी शो कर चुके हैं। वहीं, उन्हें हिंदी फिल्मों में भी कई मौके मिले हैं। बॉम्बे टू गोवा, सिंह इज किंग, मुस्करा के देखे जरां और भावनाओं को समझो ख्याली की मुख्य फिल्में हैं।

हनुमानगढ़ में खोला एक स्कूल
ख्याली सहारण मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने पढ़ाई करते वक्त सोच लिया था कि जिंदगी में कभी पैसा आएगा तो कुछ ऐसा काम करूंगा जहां बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी इच्छाएं भी पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि अब मेरा वो सपना हकीकत में बदल गया है। दरअसल, ख्याली ने टीवी, फिल्में और स्टेज शोज कर जो पैसा कमाया था उससे राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक बोर्डिंग स्कूल खोला है। 16 एकड़ में बना यह स्कूल चौथी से लेकर 10वीं क्लास तक है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications