Beauty with Brain कहलाती हैं भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी, कहां शुरू हुई थी Love Story?
Nitin Nabin Love Story Hindi: भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी उनके कंधों में होगी। स्वच्छ छवि और ऊर्जावान नेता के रूप में विख्य़ात नितिन नबीन ने बहुत कम वक्त में सियासत में एक अहम मुकाम हासिल किया है।
इस बारे में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।'

'वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।'
बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम Nitin Nabin
आपको बता दें कि नितिन नबीन बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख युवा नेताओं में गिने जाते हैं, वो वर्तमान में नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं, जिन्हें दिसंबर 2025 में पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त किया गया था।

पूर्व विधायक प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं Nitin Nabin
वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री हैं, जहां उनके पास सड़क निर्माण विभाग है। वह पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधान सभा के सदस्य भी हैं। अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे, नितिन नबीन ने साल 2006 में अपने पिता की मृत्यु के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था उन्होंने उसी वर्ष हुए उपचुनाव में अपना पहला चुनाव जीता, नितिन नबीन तब से ही 2010, 2015, 2020 और 2025 के चुनावों में बिहार विधान सभा के लिए चुने गए हैं।

Nitin Nabin पर्सनल लाइफ में काफी इमोशनल इंसान हैं
राजनीति की पिच पर तो विरोधियों की जमकर क्लास लगाने वाले नितिन नबीन पर्सनल लाइफ में काफी इमोशनल इंसान हैं। उनकी पत्नी का नाम डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव है, जो कि पेशे से बैंक अधिकारी है। हालांकि दोनों की शादी अरेंज्ड मैरिज है लेकिन दोनों के प्रेम में कोई कमी नहीं है, उनकी पत्नी का कहना है कि इनकी प्रेम कहानी शादी के बाद ही शुरू हुई।
क्या उन्हें मेरी लाइफ स्टाइल के बारे में पता है?
मीडिया से बात करते हुए डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव ने साफ कहा था कि 'उनका मिलान घरवालों ने करवाया था, शादी से पहले नितिन ने मुझसे पूछा था कि क्या उन्हें मेरी लाइफ स्टाइल के बारे में पता है?, तो मैंने हंसते हुए कहा था कि 'हां, मैने सबकुछ ऊपर वाले पर छो़ड़ दिया है।'
सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी Nitin Nabin की तस्वीर
बिजी लाइफ स्टाइल होने की वजह से वो घर पर वक्त नहीं दे पाते हैं लेकिन उनकी पत्नी को इनसे कोई शिकायत नहीं है। इस बार उन्होंने साथ में छठ पूजा भी की थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी, लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किया था।












Click it and Unblock the Notifications