15 अगस्त पर कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण? इस्तीफा दे चुके मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का भी नाम सूची में
15 अगस्त 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहसर्ल करवाई जाने लगी है। इस बीच राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि कई जिलों में जिला कलेक्टर मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फरहाएंगे।

राजस्थान सरकार की ओर से जारी लिस्ट के अनुसाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी दौसा और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जोधपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। इनके अलावा गजेन्द्र सिंह खींवसर फलौदी में, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भरतपुर में, मदन दिलावर कोटा में, कन्हैया लाल टोंक में, जोगाराम पटेल जोधपुर में, सुरेश सिंह रावत अजमेर में, अविनाश गहलोत ब्यावर में ध्वजारोहरण करेंगे।
इसी तरह से सुमित गोदारा बीकानेर में, जोराराम कुमावत पाली में, बाबूलाल खराड़ी उदयपुर में, हेमन्त मीणा प्रतापगढ़ में, संजय शर्मा अलवर में, गौतम कुमार चित्तौड़गढ़ में, झाबर सिंह खर्रा सीकर में, हीरालाल नागर बूंदी में, ओटाराम देवासी सिरोही में, मंजू बाघमार नागौर में, विजय सिंह भीलवाड़ा में, कृष्ण कुमार विश्नोई सांचैर में, जवाहर सिंह बेढ़म डीग में, जोगेश्वर गर्ग जालौर में
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। किरोड़ी लाल यहीं से भाजपा विधायक हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में किरोड़ी लाल मीणा ने अपने गृह जिले दौसा में भाजपा की हार पर मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। फिर भाजपा हार गई तो इस्तीफा भी दे दिया था।
अब किरोड़ी लाल मीणा को भी मंत्रियों की तरह जिले में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दिए जाने पर सियासत तेज हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि भजनाल शर्मा सरकार ने किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है। उन्हें अभी भी मंत्री ही माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications