Exclusive Interview: हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा, जानिए सतीश पूनिया क्या बोले

Exclusive Interview Satish Pooniya Rajasthan News: हरियाणा प्रदेश में चुनाव प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जीत की हैट्रिक लगाने के बाद जयपुर आ पहुंच गए है। भाजपाइयों में हरियाणा की जीत का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों की माने तो दिवाली से पहले दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है।

भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने वन इंडिया से खास बातचीत की, इस दौरान पूनिया ने बताया कि सरकार का शपथ ग्रहण कब होने वाला है, सरकार के गठन का नया फॉर्मूला क्या होगा ? क्या हरियाणा में भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला काम में लिया जाएगा ?

सतीश पूनिया ने इन सभी सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कांग्रेस को ईवीएम मामले में तगड़ा जवाब भी दिया जिसके बाद अब कांग्रेस के खेमें में सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

when-will-the-new-bjp-government-be-sworn-in-in-haryana-know-what-satish-poonia-said

वन इंडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि दशहरे के बाद शुभ मुहुर्त निकलवाया जाएगा। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी फिर सभी विधायक अपना नेता चुनेंगे । इस दौरान हम भी विधायकों के फैसलों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। इसके बाद ही शपथग्रहण का भव्य आयोजन होगा।

सतीश पूनिया ने हरियाणा सरकार में राजस्थान, यूपी और एमपी फॉर्मूले पर डिप्टी सीएम वाले सवाल पर कहा कि यह सब भविष्य के गर्म में है और यह पार्टी का प्रीविलेज है कि पार्टी कुछ चीजों को अपने हिसाब से तय करती है। इसलिए थोड़ा अभी इंतजार करना चाहिए।

वहीं कांग्रेस के ईवीएम को लेकर उठाए सवालों पर भी पूनिया ने चुटकी लेते हुए करारा जवाब दिया और कहा कि जम्मू कश्मीर में जीते तो वहां ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई। वहीं कांग्रेस चुप है और हरियाणा में हारे तो बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस को जनमत स्वीकार करना चाहिए और इसकी आदत डालनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+