Jaipur News: राज्य स्तरीय अमृता हाट में जब उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी चौंक गई देखकर, फिर देखिए कैसे मुस्कुराई
Jaipur Diya Kumari News: राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी आज जब अमृता हाट का उद्घाटन करने पहुंची तो अचानक चौंक गई। उपमुख्यमंत्री के चौंकने से एक बारगी तो हर कोई डर सा गया लेकिन दूसरे ही पल कुछ ऐसा हुआ कि डिप्टी सीएम मुस्कुरा गई।
दरअसल आज जयपुर के जवाहर कला केंद्र में राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारम्भ करने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंची। इस दौरान उन्होने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
यह राज्य स्तरीय अमृता हाट 04 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 80 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री के लिए लगाई गई 123 स्टॉल्स का अवलोकन किया। बस फिर क्या था जैसे ही दिया कुमारी स्टाल पर पहुंची तो महिलाओं के हुनर को देखकर ऐसा चौंकी कि तारीफ किए बिना रह नहीं सकी।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न स्टॉल्स पर अवलोकन करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और खरीदारी भी की। उन्होंने उत्पादों की खरीदारी कर उनका यूपीआई ऑनलाइन भुगतान किया। उन्होंने युवा कलाकारों को सोशल मीडिया का उपयोग कर मार्केटिंग करने की सलाह दी।
उन्होंने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला हस्तकारों को मौक़ा, मंच और मार्केट देने के लिए प्रयासरत है।
दिया कुमारी ने कहा कि स्वयं सहायता सामूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्त निर्मित बेहतरीन उत्पाद हैं। इनके निर्माण में बहुत मेहनत लगती है। गरीब महिलाएं अपने हाथों के हुनर से शानदार उत्पाद तैयार कर अमृता हाट जैसे बाजार में बेचने के लिए प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में राजस्थान की विभिन्न हस्त कलाओं को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने का अवसर दिया गया है।
दिया कुमारी ने कहा कि हमें गांव और अद्भुत कलाकारी का प्रतिनिधित्व करने वाली इन महिलाओं के उत्पादों की खरीददारी कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राईजिंग राजस्थान जैसे आयोजन से इन कलाकारों के उत्पादों को बड़ी संख्या में खरीदारी के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हमें राजस्थानवासी होने के नाते यहां की कलासंस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। हमें वोकल फोर लोकल होना चाहिए।
दिया कुमारी ने खरीदा बाड़मेर का कपड़े से बना कलात्मक बैग
दिया कुमारी को बाड़मेर की स्वयं सहायता सामूह द्वारा निर्मित कपड़े के कलात्मक बैग ने आकर्षित किया। उन्होंने बैग को सराहना की तथा त्वरित प्रभाव से ऑनलाइन भुगतान कर खरीद लिया। इसके साथ ही उन्होंने कई कलात्मक उत्पादजैसे कुशन, साड़ी, दुप्पटे, सजावटी सामान की खरीदारी की। वहीं उन्होंने नमकीन, पापड़, अचार चूरन का स्वाद चखा और खरीदारी की।












Click it and Unblock the Notifications