राजस्थान में कर्ज से परेशान युवक ने जब रच ली लूट की झूठी कहानी...फिर क्या हुआ ?
Rajasthan News: प्रदेश में बदमाश जितने शातिर होते जा रहे है उतनी ही पुलिस हाईटेक भी होती जा रही है। जोधपुर में एक बार फिर से एक शातिर युवक की लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
दरअससल जोधपुर के शास्त्रीनगर इलाके में कर्ज से परेशान युवक ने सात लाख रूपए की लूट की झूठी कहानी की साजिश रच दी। पूरी कहानी को ऐसे शातिराना अंदाज से गढ़ा की एक बार तो पुलिस भी गच्चा खा गई।

कल्पतरू शापिंग सेंटर इलाके में स्थित एक निजी बैंक के बाहर युवक से सात लाख रूपए लूटने की खबर से शास्त्रीनगर पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो लूट की वारदात होना नहीं पाया गया।
पुलिस को मामला सदिग्ध लगने पर युवक से पूछताछ की तो उसने कर्ज से परेशान होकर लूट की कहानी बनाना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दो घंटे में इस लूट की झूठी कहानी की असलियत का पता लगा लिया। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।
शास्त्रीनगर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि आज दोपहर सूचना मिली कि कल्पतरू शांपिंग सेंटर इलाके में कोटक महेंन्द्रा बैंक में रूपए जमा करवाने जा रहे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रोहित सिंधी नामक एक युवक से लूट हो गई।
युवक ने मोटर बाइक पर बदमाशों के बैग छीन लेना बताया। इस पर बैंक और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसमें लूट की वारदात होना नहीं पाया गया।
रोहित सिंधी भी पहले मोटर बाइक पर दो बदमाशों के आने तो बाद में सात आठ लड़कों के बैग लूटने की बात बताने लगा। सीआई देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके बयानों में विरोधाभास होने और लूट की वारदात के कोई सबूत नही मिलने पर उससे पूछताछ की गई।
इस पर उसने कर्ज से परेशान होकर लूट की झूठी कहानी बनाने की बात स्वीकार कर ली। उन्होने बताया कि इवेंट का काम करने वाले रोहित के पिता जलजीरा का व्यवसाय करते है।
रोहित पिता से एजेंसी के रूपए और अपनी गाड़ी बेचने से मिली राशि बैंक में जमा करवाने कोटक महेंन्द्रा बैक में जमा करवाने की बात कह कर निकला था। उसने कल्पतरू सिनेमा के नजदीक पहुंचकर उसने बदमाशों के सात लाख रूपए से भरा बैंग छीन लेने की कहानी अपने पिता को बताई।
इस पर शास्त्रीनगर पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े लूट की घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। करीब दो घंटे की पड़ताल के बाद पुलिस लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications