Rajasthan News: राजस्थान में बदला मौसम, आंधी-ओलावृष्टि से भारी नुकसान, अगले 5 दिन का जारी हुआ अलर्ट
Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से राजस्थान का मौसम बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में 4 से 5 बार अलग अलग पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ, जिसकी वजह से मौसम बदल गया है।

टोंक और सवाई माधोपुर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश ने नुकसान पहुंचाया। आंधी और ओलावृष्टि से सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर काफी नुकसान हुआ। आंधी की वजह से दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए।
बिजली के पोल टूट गए. पेड़ों के टूटने से कई दुकानें और गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। रास्ते पर आवागमन बंद हो गया। पिछले 18 घंटों से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से सप्लाई करने में अभी वक्त लगेगा। आंधी के साथ लालसोट बस स्टैंड पर लगा टीन शेड भी धराशाई हो गया। टीन शेट के नीचे बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ नजर नहीं आ रहा है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गर्मी अब अपना असली रूप दिखाएगी।
जयपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार बार मौसम बदल जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
गंगानगर 42.4℃, धौलपुर 42.2℃ , अलवर 42.0℃, चूरू 41.4℃, फतेहपुर 40.9℃, पिलानी 40.8℃, संगरिया 40.6℃ , बीकानेर 39.3℃, जयपुर 39.2℃, सीकर 39.2℃, कोटा 39.0℃, डूंगरपुर 39.0℃, जालौर 38.6℃, जोधपुर 38.6℃, अजमेर 38.5℃, जैसलमेर 38.4℃, डबोक 37.6℃, अंता बारां 37.3℃, चित्तौड़गढ़ 37.2℃, सिरोही 36.8℃, माउंट आबू 28.0℃ में दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications