Sri Karanpur Election Update: श्री करणपुर में मतदान जारी, सुरेन्द्र पाल टीटी व रुपिंदर सिंह के बीच मुकाबला
Sri Karanpur Election Update: राजस्थान विधानसभा की 200 में से शेष रही श्रीगंगानगर जिले की श्री करणपुर सीट पर आज शुक्रवार को उनचुनाव हो रहा है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है। 11 बजे 24.41 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।
सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी नजर आईं। वोटरों का उत्साह देखते ही बना। कोहरा छंटने के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें - Karanpur Election 2024: जीतने से पहले मंत्री बने BJP प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी चुनाव हार गए तो क्या ह
बता दें कि श्री करणपुर सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव परिणाम से पहले ही भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनाकर बड़ा सियासी दांव खेल दिया जबकि चुनाव परिणाम 8 जनवरी 2024 को आएगा।
वहीं, कांग्रेस ने श्री करणपुर सीट पर सहानुभूति कार्ड खेला है। कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया है। गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो जाने के कारण 25 नवंबर को श्री करणपुर सीट पर चुनाव टाल दिया गया है।
उधर, श्री करणपुर सीट के उप चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान भी सामने आए हैं। मीडिया से बातचीत में सट्टा बाजार फलोदी भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की जीत लगभग तय बता रहे हैं। सुरेंद्र पाल सिंह के भाव 20 पैसे निकाल रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications