चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना उपखंड क्षेत्र के निंबोला खुर्द गांव में दो युवक चोरी करते रंगे हाथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। दोनों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस दौरान किसी ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल
    Villagers brutally beaten 2 youths in Degana, Nagaur, video goes viral

    मामला डेगाना के निंबोला खुर्द गांव का है, जहां दो जनों को चोरी करते रंंगे हाथों पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने खुद ही कानून हाथ में लेकर दोनों को पेड़ से बांध दिया और दोनों के हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद चोरी के आरोपियों से जमकर मारपीट की गई।

    वायरल वीडियो जिले के पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो डेगाना पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेगाना पुलिस चोरी के लगाए गए आरोप और उसके बाद ग्रामीणो द्वारा बंधक बनाकर की गई मारपीट की दोनों घटना की जांच में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+