VIRAL वीडियो में देखें कैसे अचानक 7 फीट गहरे नाले में समा गए लोग, वाहन और दुकान का सामान

सिरोही। यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद ना होता तो शायद ही कोई यकीन कर पाता कि अचानक दो व्यक्ति, कई वाहन और दुकान का सामन एक साथ गंदे पानी के नाले में समा गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो राजस्थान के सिरोही शहर का है। यहां पर माली छात्रावास रोड क्षेत्र इलाके पर मौजूद एक व्यवसायिक कॉम्लेक्स बाहर से गुजर रहे 7 फीट गहरे नाले पर बना फुटपाथ अचानक ढह गया। हादसे के वक़्त फुटपाथ पर खड़े दो लोग नाले में गिर गए। मोटरसाइकिलें भी नाले में समा गई और पास स्थित दुकान का काउंटर व सामान भी नहीं बच पाया।

Video: Portion of a footpath built over a drain collapsed in Sirohi Rajasthan

यह पूरी घटना वहां लगे एक cctv में कैद हो गई, जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रह गया। गनीमत यह रही कि नाले में गिरे दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दुकान का सामान नाले में गिरने से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। नाले में गिरी मोटरसाइकिल धनतेरस के मौके पर खरीदी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+