साड़ी पहनकर बस चला रही इस राजस्थानी महिला का VIDEO वायरल, जानिए क्या है सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला बस ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक राजस्थानी महिला पूरे पारंपरिक परिधानों को पहने हुए रोडवेज बस चला रही है। खास बात ये है कि बस चलाते वक्त महिला ने घूंघट भी किया हुआ है जिससे कोई उसका चेहरा न देख लें। बस में कई यात्री भी सवार हैं और वे इस महिला ड्राइवर का वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो को धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये इस वायरल वीडियो का पूरा सच नहीं है। तो क्या है ये इस वीडियो का हकीकत? आइए जानते हैं।

क्या है इस वीडियो का सच?

क्या है इस वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जब इस वीडियो को शेयर किया जा रहा था तो कहा जा रहा था ये बस राजस्थान रोडवेज की बस है और इसे ये एक महिला चला रही है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि ये बस से मकराना से चलकर बिदासर जाती है। जब इसके बारे में पता किया गया तो पता चला कि ये बिल्कुल सही है। राजस्थान रोडवेज की बस मकराना से बिदासर के चलती है। लेकिन जब महिला बस ड्राइवर के बारे में पता किया गया तो दूसरी ही कहानी सामने आई।

महिला नहीं था पुरुष था ड्राइवर

महिला नहीं था पुरुष था ड्राइवर

दरअसल, जब वहां लोगों से इस महिला बस ड्राइवर के बारे में पूछा गया जो घूंघट में बस चलाती है तो लोगों ने हंसते हुए जो बात बताई उसपर एक बार यकीन ही नहीं हुआ। दरअसल लोगों ने बताया कि ये दरअसल वो ड्राइवर महिला नहीं बल्कि पुरुष था। जी हां पुरुष बस ड्राइवर। लोगों ने बताया कि दरअसल वो पुरुष है और उसने मस्ती के लिए उस दिन महिला के वेश में बस चलाया था।

ड्राइवर ने खुद बताई सच्चाई

ड्राइवर ने खुद बताई सच्चाई

ड्राइवर से जब पूछा गया तो उसने भी इस बात को कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने महिला के कपड़े पहनकर ब चलाई थी। ड्राइवर ने बताया कि होली का त्यौहार था। सभी मस्ती के खुमार में डूबे थे। हमने भी इसी मस्ती के खुमार में कुछ अलग करने का फैसला किया और महिला के वेश में बस चलाने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+