Rajasthan News: टोंक में शीतल होटल की कीचन में मिला वेज, नॉनवेज लेकिन नहीं मिला फूड लाइसेंस

Rajasthan News: देशभर में हर कोई जब घर के बाहर निकलता है तो सुबह के साथ शाम के खाने के लिए अच्छी होटल की तलाश कर पहचान करता है। साथ ही हर किसी की धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रखा जाता है। लेकिन राजस्थान के टोंक जिले में जयपुर-कोटा- हाईवे 52 किनारे बनी होटल शीतल में आज प्रबंधकों ने जमकर मखौल उड़ा दिया।

होटल शीतल में आज खाद्य निरीक्षक दल टोंक की टीम में औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान में होटल की रसोई में होटल प्रबंधकों द्वारा आमजन की धार्मिक भावनों से खिलवाड़ तो किया ही जा रहा था साथ ही नियम कायदों का भी मखौल बना रखा था।

veg-non-veg-found-in-the-kitchen-of-sheetal-hotel-in-tonk-but-food-license-not-found

खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि जब टीम ने होटल की रसोई का औचक निरीक्षण किया तो वेज और नॉनवेज एक ही जगह रखा हुआ था। साथ ही रसोई में गंदगी भी फैली हुई थी।

इतना ही नहीं होटल में ड्रेस कोड की भी पालना नहीं की जा रही है। हद तो तब हुई जब होटल मालिक ने साल 2019 से अब तक खाद्य अनुज्ञा पत्र भी नहीं बनवा रखा था।

खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि होटल के स्टॉफ का ना तो मेडिकल चैकअप करवा रखा था ना ही यहां सप्लाई किए जा रहे पानी का शुद्धता प्रमाण पत्र बनवा रखा था।

होटल प्रबंधक द्वारा बरती जा रही यह लापरवाही राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस लापरवाही को लेकर आलाधिकारियों को रिपोर्ट की गई है।

पूरी होटल का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। साथ ही होटल प्रबंधन के खिलाफ जुर्माने के साथ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आपकों बता दे कि इस होटल पर प्रबंधन द्वारा शुद्धता का दावा किया जाता रहा है। लेकिन आज जिला मुख्यालय पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक और अधिकारियों की नाक के निचे चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन के इस होटल के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है।

हद तो यह है कि इस होटल पर आए दिन बड़े विभागीय अधिकारियों के साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधि,मंत्रीगण, विधायक तक खाना खाने के लिए ठहरते है। लेकिन पिछले 5 सालों में कभी विभागीय अधिकारियों को इस होटल पर कार्रवाई करने की याद तक नहीं आई। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अब सवाल यह भी उठता है कि क्या राजस्थान में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट में भी ऐसा ही तो खेल नहीं चल रहा है। क्या अब विभाग बड़ा व्यापक अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर कागजी खानापूर्ति कर इतिश्री कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+