Vande Bharat Express : अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्‍ली पहुंची वंदे भारत ट्रेन, रफ्तार 110 KM प्रति घंटा

अजमेर से नई दिल्‍ली के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन की अधिकतम स्‍पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है। फिलहाल इसे 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ाया जा रहा है।

Vande Bharat train Delhi from Ajmer via Jaipu

राजस्‍थान में रेलवे के इतिहास में एक और नया अध्‍याय जुड़ गया है। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से नई दिल्‍ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया है। मंगलवार रात नौ बजकर 45 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन जयपुर रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म संख्‍या एक पर पहुंची।

वंदे भारत की फैक्‍ट फाइल

अधिकतम स्‍पीड-160 किलोमीटर प्रतिघंटा
वर्तमान स्‍पीड- 110 किलोमीटर प्रतिघंटा
प्रदेश की पहली हाइराइज ट्रेन
कोच-कुल 16 कोच (12 सामान्‍य, 2 एग्‍जीक्‍यूटिव व 2 ड्राइविंग कोच)
सीट चेयर कार-78 सीट
सीट एक्‍जीक्‍यूटिव कार-52 सीट

जयपुर में पांच मिनट रुकी वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि जयपुर जंक्‍शन पर वंदे भारत ट्रेन को देखते ही यात्रियों के चेहरे खिल उठे, क्‍योंकि अब जयपुर से दिल्‍ली के बीच के सफर में पहले की तुलना में कम समय लगेगा। वंदेभारत ट्रेन जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर पांच मिनट तक रुकी। लोगों ने इस पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

vande bharat train

वंदे भारत ट्रेन दो बजे पहुंची दिल्‍ली

उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन अजमेर से मंगलवार रात आठ बजे अजमेर से रवाना हुई थी। जयपुर में पांच मिनट रुककर रवाना हो गई। रात 12 बजकर 40 मिनट रेवाड़ी पहुंची। ट्रायल रन के दौरान ही ट्रेन का एक कांच क्षतिग्रस्‍त नजर आया।

वंदे भारत ट्रेन की विशेषता

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन एक इलेक्ट्रिक मल्‍टी यूनि सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है। वंदेभारत को भारत की सबसे तेज ट्रेन है। इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 52 सेकंड लगते हैं। इसके सारे कोच ऑटोमेटिक है। जीपीएस बेस्‍ड ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना सिस्‍टम, 32 इंच के इंफोटेनमेंट स्‍कीन और अन्‍य आधुनिक सुविधाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+