Lok Sabha Election: जालौर में वैभव गहलोत ने चुनाव में झौंकी ताकत, राह फिर क्यों मुश्किल ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे है। जोधपुर से पिछले चुनावों में करारी हार के बाद वैभव अपनी सियासी जमीन हासिल करने की कवायद में जुटे है।

वैभव गहलोत को चुनावी जीत का स्वाद चखाने के लिए अशोक गहलोत भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। लगातार चुनावी प्रचार में ताकत झौंक रखी है।

vaibhav-gehlot-showed-his-strength-on-jalore-sirohi-seat-to-taste-victory-in-lok-sabha-elections

जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने गुरुवार को जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र सिरोही के ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं।

वैभव ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो भीनमाल में माली समाज छात्रावास में महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती समारोह में वह शामिल हुए।

वैभव गहलोत ने कहा कि मैं जालोर, सांचौर, सिरोही की जनता का बेटा, पोता और भाई हूं। मैं आपके सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा। पिछले 20 साल में जालोर सिरोही तरक्की के मामले में काफी पिछड़ गया है।

यहां के लोगों की रेलवे, सड़क, पानी, रोजगार आदि से जुड़ी समस्याएं जस की तस हैं, भाजपा सांसदों ने इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया। वैभव ने कहा कि मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं, 2004 से लेकर 2014 तक मैंने बिना किसी पद के काम किया है।

मैंने जनता के लिए आवाज उठाई है, कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शनों में मैंने लाठियां भी खाई हैं। अब मैंने ठाना है कि जालोर लोकसभा क्षेत्र को पिछड़ने नहीं दूंगा और तरक्की की राह पर लाकर ही दम लूंगा, चाहे इसके लिए मुझे जी-जान लगानी पड़े।

वैभव गहलोत ने भीनमाल के पुनक, रामसीन, मुडतरा, थुर, भरूडी, तवाव, लुर, बासडा धनजी, मोदरा, सेरणा, धानसा, बोरटा, पादरा, नरता सहित 50 से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं जानी।

12 अप्रैल को भीनमाल के गांवों में करेंगे जनसंवाद
वैभव गहलोत शुक्रवार को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के भागलभीम, निम्बावास, नोहरा , दांतिवास, पुनासा, फागोतरा, थोबाऊ, वाडा भाडवी, नया वाडा, कूका, वाली, भालनी , लाखणी, धुम्बडिया, नरसाणा, सेवडी, जेरण, जुजानी सहित 50 गांवों के लोगों से मुलाकात और संवाद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+