राजस्थान : बिन मौसम की बारिश बनी आफत, खेतों में खड़ी फसलों को हुआ नुकसान
बारां। राजस्थान के बारां जिले में दो दिन से हो रही बिन मौसम बरसात किसानों के लिए आफत बन रही है। अफीम, गेंहूं, धना व धनियों की फसलों में नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, बारां जिले के छबड़ा-छीपाबडौद क्षेत्र में इस बार अफीम की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

इन दिनों किसान अपने खेतों पर पूरे सीजन की मेहनत से उपजाई हुई फसल की कटाई में लगे हुए हैं, लेकिन बरसात होने से कटी हुई फसल खेतों में बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। बता दें कि इसका अधिक असर अफीम की खेती पर देखने को मिल रहा है, जहां पिछले वर्षों की तुलना इस वर्ष अफीम की फसल में रोग लगने और मौसम की मार से फसल में ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है।
ऐसे में इस बरसात से 1 दिन की चीर लगी हुई है। अफीम का दूध पूर्ण रूप से धूल गया है, जिससे किसानों को अफीम औसत पूर्ण करने की चिंता सता रही है। बारां जिले में आंधी और बारिश से खेत में खड़ी गेंहू की फसलें आडी पड़ गई, जिससें नुकसान हो गया है। वहीं, बारिश से खेतों में तैयार खड़ी सरसों, चना, धनिया आदि की फसलों में भी नुकसान हुआ है। फसलों में हुए नुकसान को लेकर कृषि विभाग की ओर से सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications