Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस रूप की क्यों हो रही चर्चा...देखिए आप भी

Rajasthan News: राजस्थान में एक ओर लोकसभा चुनावों के तरह तरह के सियासी रंग देखने को मिल रहे है। एक ओर कांग्रेसियों का भगवा रंग धारण करने का सिलसिला जारी है तो दूसरी ओर फागोत्सव की धूम भी दिख रही है।

आज सूर्य नगरी जोधपुर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फागोत्सव में परिवार के साथ पुष्प व गुलाल होली खेल होरिया गाई।

union-minister-gajendra-singh-shekhawat-sings-horiya-in-phagotsav-in-lok-sabha-elections

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शहर के भीतरी क्षेत्र में श्रीगंगश्याम के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर में दर्शन किए। केन्द्रीय मंत्री ने दोनों ही मंदिरों में परिवार सहित दर्शन किए।

मंदिर में पुष्प और गुलाल से खेली जा रही होली के भजनों पर भगवान के आशीर्वाद परिवार सहित शेखावत ने लिया वहीं कुछ देर वहां बैठकर होली के भजन गए, आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला, किसी ने साथ में सेल्फी ली तो किसी ने उनके साथ भजन गाए घनश्याम जी की होरिया गए।

यह भी देखा जा रहा है लोकसभा चुनाव की तारीख तय होने पर गतिविधियां आमजन से मुलाकत की तेज हुई परिवार के साथ में शेखावत मंदिरों में आम जन के आशीर्वाद लेते नजर आए।

मन्दिर में श्याम भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। पुष्पों से विशेष सजावट की गई। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दर्शन के बाद यहां फागोत्सव में श्याम के भक्तों संग भजन कीर्तन किया।

होली के गीत गाए, श्याम के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों से भी मिले। सभी ने शुभकामना दी। धर्मपत्नी नोनद कंवर और दोनों पुत्रियां भी साथ रही।

देर शाम श्री गंगश्याम जी के दर्शन के बाद कुंज बिहारी जी के मन्दिर भी गए। यहां पर कुंज बिहारी जी महाराज के दर्शन किए। वहां भी बड़ी संख्या में दर्शन को आए भक्तों से मिले। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का यह रूप देखकर हर कोई सियासी चटकारे भी ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+