Rajasthan: आतंकवाद की जननी थी धारा 370, जानिए और क्या बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ?
Jammu and Kashmir elections: जम्मू - कश्मीर में हो रहे चुनावों को लेकर एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, शेखावत ने यहां तक कहा कि आतंकवाद की जननी थी धारा 370, इसके खात्मे के बाद यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था का दौर आया है।
केन्द्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण मतदान को लेकर जयपुर में मीडियाकर्मियों से बातचीत की।
इस दौरान शेखावत ने कहा कि सुबह से लम्बी लम्बी मतदान बूथ पर लाइनें यह बताने के लिए काफी है कि अब आतंकवाद का दौर खत्म हो गया है। शेखावत ने पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास का निधन पर भी संवेदनाएं जताई ।
जम्मू कश्मीर में धारा 370 थी आतंकवाद की जननी, अब हटी तो मिला लोकतंत्र ! pic.twitter.com/5cGXhRcXHP
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 25, 2024
देश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती आज ऐतिहासिक तरीके से मनाई गई। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लेकर देश भर में इस दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

जयपुर में दीनदयाल उपाध्याय जन्म स्थली धानक्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। शेखावत सुबह ही फ्लाइट जयपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में हो रहे दूसरे चरण मतदान को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया।
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। 61 फीसदी से ज्यादा मतदान यह बता रहा है कि अब जम्मू - कश्मीर नया सूरज दिखाई दे रहा है।
दूसरे चरण में भी जिस तरह से लंबी लाइनों का दौर सुबह से दिख रहा है, इससे एक बात दो स्पष्ट हो गई कि एक ऐसा प्रदेश जिसमे मतदान आतंकवादियों की धमकियों के चलते सिंगल डिजिट में होता था।
उस प्रदेश में इस तरह का मतदान होना इस बात का परिचायक है कि अब जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का दौर समाप्त हुआ है। आतंकवाद के दौर की जननी धारा 370 की समाप्ति के चलते हुए शांति से एक बार फिर लोकतांत्रिक व्यवस्था का दौर आया है।
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास का निधन पर भी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने कहा कि सूर्यकांत व्यास का 50 वर्ष के करीब का राजनितिक सफर रहा है, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की राजनीति वो एक सक्रीय कार्यकर्त्ता के रूप में हमेशा रही।
उम्र के इस पड़ाव में भी निरंतर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहकर कार्यकर्ताओं के साथ अपने पारिवारिक संबंध बनाए करके काम किया।
सूर्यकांता व्यास का निधन मेरे स्वयं के लिए भी व्यक्तिगत रूप आघात करने वाला है। सूर्यकांता व्यास जीजी के नाम से प्रसिद्द थी उनका सब के प्रति मातृत्व भाव हमेशा याद किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications