Rajasthan: एक जनवरी से इन परिवारों को 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, CM भजन लाल ने की घोषणा
Cylinder in 450 In Rajasthan: राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बड़ी घोषणा की है कि अब प्रदेश में एक जनवरी से लोगों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।
राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर की घोषणा से उज्जवला योजना से जुड़े परिवार ही लाभान्वित हो सकेंगे। पूरे प्रदेश में करीब 70 लाख परिवार उज्ज्वला योजना से जुड़े हुए हैं।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा कि "मोदी जी की गारंटी" मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी! जो कहा सो किया! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सर्वसमावेशी मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' से प्रेरणा लेकर सुशासन को समर्पित राजस्थान सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक BPL व उज्जवला योजना लाभार्थी परिवार को ₹450 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार राजस्थान की मातृशक्ति के सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण हेतु कृतसंकल्पित है।
यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच
बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने घोषणा पत्र में 450 रुपए में सिलेंडर का भी वादा किया था, लेकिन पिछले दिनों राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा था कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है।
इस जवाब के बाद से राजस्थान के लोगों को संशय हुआ कि बीजेपी चुनावी घोषणा पत्र में किया गया अपना वादा पूरा करेगी या नहीं? लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस संशय को दूर कर दिया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार 600 रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है जबकि अब राजस्थान सरकार उज्जवला योजना से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। ऊपर की धनराशि 150 रुपए का भुगतान राज्य सरकार अपने स्तर पर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications