Rajasthan: सांसारिक जीवन त्याग साधवी बनने वाली ये 2 सगी बहनें कौन हैं? कभी बनना था डॉक्टर-वकील
Kalpana Karishma Sadhvi Barmer: संयम के मार्ग पर चलने वाली कल्पना पारख और उसकी बहन करिश्मा पारख राजस्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली हैं। 3 मई को गुड़ामालानी में रजोहरण को पाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी।

कभी डॉक्टर-वकील बनने का ख्वाब सजाने वाली ये सगी बहनें संयम के मार्ग पर चल पड़ी है। नाम है कल्पना पारख और उनकी छोटी बहन करिश्मा पारख। ये राजस्थान के बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी की रहने वाली हैं।
3 मई 2023 को दोनों बहनें गुड़ामालानी में होने वाले समारोह में रजोहरण को पाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी। 24 वर्षीय कल्पना पारख व 23 वर्षीय करिश्मा पारख गुड़ामालानी के कारोबारी सुरेश पारख की बेटी हैं।
दोनों बहनें अभी रोजाना 20 से 35 किलोमीटर पैदल विहार करती हैं। 3 मई को सांसारिक जीवन को त्यागकर सुख सुविधाओं और रंग-बिरंगे परिधानों की दुनिया से शांत धवल वस्त्र को अंगीकार कर जैन धर्म की पताका को ऊंचा करेंगी।
बाड़मेर के गुड़ामालानी में तीन मई को प्रस्तवित दीक्षा में देशभर से हजारों लोग शिरकत करेंगे। दोनों बहनें सम्मेत शिखर, गिरनार, शंखेश्वर, जीरावला, तारंगत जी की यात्राओं के अलावा फागल फेरी, अक्षय नीति, पंचमी, पोष दसमी व 108 पार्षनाथ एकासना कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications