बंदूक लेकर आए भतीजे के सामने जो भी आया उसी के मार दी गोली, दो की मौत

hindaun city news, हिण्डौन सिटी। राजस्थान में एक भतीजे ने परिवार के साथ मिलकर खूनी खेला, जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल राजस्थान के हिंडौन सिटी के सूरौठ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुक्मीखेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिससे एक महिला व बुजुर्ग की जान गई है।

Two killed in firing in hindaun city Karauli district

महिला का पुत्र घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक बुजुर्ग बजरंग लाल शर्मा हिंडौन कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वहीं महिला अपने बेटे के साथ खेत पर रहकर जमीन की देखभाल करती थी।

यह भी पढ़ें : हाई अलर्ट : सीमा पार बढ़ी पाक रेंंजर्स की हलचल, जैसलमेर-बाड़मेर में BSF मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

हिंडौन डीएसपी जयसिंह नाथावत के अनुसार हुक्मीखेड़ा निवासी बजरंग लाल शर्मा का उसी के परिवार के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात आरोपी राकेश व अन्य ने बजरंग लाल के खेत पर पहुंचकर उसे गोली मारकर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर खेत पर रहने वाली महिला मजदूर विमलेश जाटव बाहर आई तो आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी।

suroth police station karauli
इसके बाद विमलेश का बेटा कमल आया तो उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बजरंग लाल व विमलेश को मृत घोषित कर दिया तथा उनके शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिए। वहीं गंभीर घायल कमल को जयपुर रैफर कर दिया है। सूरौठ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी राकेश, बजरंग का सगा भतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+